• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

Ujjain: तराना में दो पक्षों में विवाद के बाद से आज भी तनाव, बाजार रहे बंद

तराना में दो पक्षों के विवाद के बाद तनाव बना हुआ है। बाजार बंद हैं और भारी पुलिस बल तैनात है। बस स्टैंड पर 11 बसों में तोड़फोड़ हुई। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 02:08:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 02:54:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ujjain: तराना में दो पक्षों में विवाद के बाद से आज भी तनाव, बाजार रहे बंद
तराना कस्बे में दो पक्षों के बीच विवाद। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. तराना में दो पक्षों के विवाद से तनाव बरकरार है
  2. बाजार समेत संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात
  3. बस स्टैंड पर 11 बसों में तोड़फोड़ की गई

उज्जैन, नईदुनिया प्रतिनिधि। उज्जैन जिले के तराना कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को भी तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर बाजार बंद कर दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है। इसी बीच पूर्व पार्षद आजाद खान की स्क्रैप दुकान में आग लग गई। हालांकि, आजाद खान का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

शुक्रवार सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर तराना थाने का घेराव किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। नारेबाजी करते हुए आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घर तोड़ने की मांग करने लगे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।


स्थिति बिगड़ने पर लागू की धारा 144

गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे कस्बे में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हालात बिगड़ गए। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने धारा 144 लागू कर लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद से क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। वहां विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और अन्य युवक वहां पहुंचे और उनसे वहां खड़े होने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार

कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।