• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रम विवि : विद्यार्थी परेशान, देरी के कारण परीक्षाएं प्रभावित

परीक्षा परिणाम अटकने से विद्यार्थी परेशान हैं। परीक्षा दिसंबर में हुई थी, मगर अब तक विवि नतीजे जारी नहीं कर पाया है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 04 May 2015 07:59:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2015 12:53:23 PM (IST)
विक्रम विवि : विद्यार्थी परेशान, देरी के कारण परीक्षाएं प्रभावित

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय का प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अटकने से विद्यार्थी परेशान हैं। परीक्षा दिसंबर में हुई थी, मगर अब तक विवि नतीजे जारी नहीं कर पाया है। परिणाम में देरी के कारण अगले आगे के सेमेस्टर परीक्षाएं प्रभावित हो गई हैं।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विवि प्रशासन ने ताबड़तोड़ परीक्षाएं करवाई थीं और सिस्टम को पटरी पर लाया गया था। मगर एक बार फिर सेमेस्टर सिस्टम बेपटरी होता दिखाई पड़ रहा है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को हुए चार महीने बीत चुके हैं मगर परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है।


रिजल्ट में देरी के चलते दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रभावित हो गई हैं। परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म तक भरना शुरू नहीं हुए है। विवि में पहली बार ऐसा हुआ है, जब छठे सेमेस्टर की परीक्षा पहले आयोजित की गई है।

रिजल्ट तैयार घोषित करने में देरी

सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट बनकर तैयार है लेकिन इसे घोषित करने में देरी की जा रही है। इसके पीछे अफसरों की क्या मंशा है, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में गड़बड़ी की बात भी सामने आ रही है।

इनका कहना है

-एक-दो दिन में नतीजे घोषित हो जाएंगे। अगले सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर कवायद चल रही है। टाइम-टेबल को अंतिम रूप दे रहे हैं। आगामी सेमेस्टर के लिए परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

-डॉ.सुभाष आर्य, कुलसचिव, विक्रम विवि