
Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया। उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध और बाघ दर्शन के लिए मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बार फिर वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। यहां एक नर बाघ शावक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। प्रबंधन के द्वारा मृत बाघ शावक का पीएम कराकर टाइगर रिजर्व की वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की मौजूदगी में एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
यहां मिला शव
घटना पार्क के धमोखर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर बीट की है जहां मंगलवार को दोपहर पार्क के गस्ती दल ने बाघ का शव देखा और प्रबंधन को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पार्क के अधिकारी मौके पर पंहुचे और घटना के कारणों की फोरेंसिक जांच शुरू की गई है। पार्क प्रबंधन ने दावा किया है की घटनस्थल पर दूसरे बाघ के पैरो के निशान मिले हैं जिससे अंदेशा जताया जा रहा है की बाघ की मौत दूसरे बाघ से लड़ाई से हुई होगी।
इस साल हुई दूसरी मौत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में साल की शुरुआत में ही एक बाघ का शव पाया गया था। घटना के 15 दिन बाद ही दूसरे बाघ की मौत हो गई है। पिछले वर्ष भी कुछ महीने में ही 12 से ज्यादा बाघ मर गए थे।