• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइगर vs जर्मन शेफर्ड, घायल होकर भी जीत गया डॉग... बचा ली परिवार की जान

उमरिया में एक जर्मन शेफर्ड डॉग ने अपने परिवार की जान बचाने के लिए एक बाघ से लड़ाई की। डॉग घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगा दिया और अपने परिवार को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना दो दिन पहले की है और डॉग का उपचार किया जा रहा है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 11:24:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Feb 2025 02:03:41 PM (IST)
टाइगर vs जर्मन शेफर्ड, घायल होकर भी जीत गया डॉग... बचा ली परिवार की जान
टाइगर के हमले में घायल बाघ का चल रहा इलाज।

HighLights

  1. जर्मन शेफर्ड डॉग ने बाघ का सामना किया, परिवार की जान बचाई।
  2. हमले में डॉग घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगा दिया।
  3. अब डॉग का उपचार किया जा रहा है, वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के निकट स्थित ग्राम भरहुत में बाघ शावक ने जब एक परिवार पर हमला करने की कोशिश की, तो डॉग ने सामने आकर पूरे परिवार की जान बचा ली। इस घटना में डॉग घायल हो गया। यह घटना दो दिन पहले की है, लेकिन डॉग के शरीर के घाव अभी भी ताजा हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि घायल डॉग को परिवार के लोग उपचार के लिए लेकर आए थे, तब इस घटना की जानकारी उनके सामने आई। उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में डॉग के शरीर पर काफी गंभीर घाव बने हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है और वह कुछ समय बाद ठीक हो जाएगा।


बाघ से लड़ गया डॉग

घटना की जानकारी देते हुए भरहुत निवासी शिवम बढ़गैया ने बताया कि वे सभी लोग रात में घर के अंदर थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर एक बाघ गांव में पहुंच गया। इसके बाद वो उनके घर में घुस आया। इस दौरान उनके घर के परिसर में घूम रहा जर्मन शेफर्ड डॉग बाघ को देखकर भौंकने लग और बाघ का रास्ता रोक लिया।

naidunia_image

डॉग को अपने सामने देखकर कुछ देर के लिए बाघ भी स्तब्ध खड़ा रह गया, लेकिन अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। डॉग इस हमले से घबराया नहीं बल्कि उसने बाघ पर जवाबी हमला किया और उसे डराने की कोशिश की।

झपट्टा मारकर खींच ले गया बाघ

शिवम बढ़गैया ने बताया कि उनका जर्मन शेफर्ड डॉग वरिष्ठ होने के बावजूद बाघ का ज्यादा देर सामना नहीं कर पाया और एक झपट्टा मारकर बाघ डॉग को अपने साथ खींच ले गया। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने डॉग को मारने की कोशिश की, लेकिन डॉग फिर पूरी ताकत के साथ उठ खड़ा हुआ और बाघ के सामने गुर्राने लगा।

कुछ देर के प्रयास के बाद जब बाघ डॉग को मारने में सफल नहीं हुआ तो वहां से वापस लौट गया। डॉग और बाघ की इस लड़ाई के दौरान गांव के लोग जाग चुके थे और वे भी शोर मचाते हुए बाहर आ गए। जिसकी वजह से बाघ जंगल के अंदर चला गया।

naidunia_image

इसके बाद घायल डॉग को घटनास्थल से उठाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद अगली सुबह डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि अब श्वान पूरी तरह से खतरे से बाहर है और उसका उपचार किया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।