नईदुनिया, उमरिया (Umaria News)। उमरिया के नौरोजाबाद के रहने वाले संजय त्रिपाठी की मार्कसीट मौत बनकर आई। संजय त्रिपाठी वृंदावन में पढ़ाई करते थे। वह अपनी अंकसूची लेने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनका एक मित्र भी था जिसकी बर्थ भी उसी बोगी में थी। संजय त्रिपाठी के पिता लवकेश त्रिपाठी नागेश्वरधाम (नांगोताल) आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष हैं।
संजय त्रिपाठी 05 नम्बर दफाई में रहते थे। परिवार के लोग दतिया रवाना हो गए थे। देर रात युवक का शव भी नौरोजाबाद लाया गया। संजय के दतिया में ट्रेन से गिरने की सूचना साथ में सफर कर रहे मित्र ने घर वालों को दी थी।
संजय त्रिपाठी वृंदावन में पढ़ाई करते थे। पिछले दिनों उनका रिजल्ट आया था और वह अपनी अंकसूची लने के लिए गए थे। उनके साथ उनका एक मित्र भी था जिसकी बर्थ भी उसी बोगी में थी।
संजय त्रिपाठी रात में अपनी बर्थ पर सोए थे लेकिन सुबह वह वहां नहीं थे। जब उनके मित्र ने उसकी तलाश की तो पता चला कि संजय त्रिपाठी रात में किसी समय उठे थे और टायलेट करने गए थे। इसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आए। जानकारी लेने पर पता चला कि एक युवक दतिया में रात को ट्रेन से गिर गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।