• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया के बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के कर्मि‍यों पर FIR की मांग, पाली थाने के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण

मामला एक ओर न्यायालय में लंबित भूमि विवाद से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी कर्मचारियों पर लगाए गए कथित मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी के ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 05:19:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 05:19:32 PM (IST)
उमरिया के बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के कर्मि‍यों पर FIR की मांग, पाली थाने के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण
थाना परिसर में धरना देते कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष के लोग। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी
  2. मामला दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखने की बात
  3. दियौरा वेस्ट के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गिठौरी में भूमि विवाद को लेकर मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। बजरंग पावर इस्पात लिमिटेड, दियौरा वेस्ट के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी

कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

घरों में जबरन प्रवेश कर अभद्र व्यवहार किया

शिकायत में भूमिस्वामियों ने बताया कि गिठौरी की भूमि से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण बाबूलाल बनाम शासन न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद कंपनी से जुड़े कर्मचारियों ने उनके घरों में जबरन प्रवेश किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।


इन पर एफआईआर की मांग

शिकायतकर्ताओं ने कंपनी कर्मचारियों शशिधर द्विवेदी, श्याम हरदा, एस.के. गुप्ता, सौरभ मिश्रा, भंगा साहू, विजय यादव, शिवम शर्मा, शक्ति प्रताप सिंह, दीपेंद्र यादव और कमलेश कुमार रैदास सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि घर में प्रवेश करने के दौरान महिलाओं और परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई तथा घर का सामान भी अस्त-व्यस्त किया गया। शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

गलत तरीके से छूने और धमकी देने का आरोप

इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने गलत तरीके से छूने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कथित तौर पर दस दिनों के भीतर घर तोड़ दिए जाने की बात कही गई।

लगातार दी जा रही धमकी

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कथित रूप से यह भी कहा गया कि वे जो करना चाहें कर लें, उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इन आरोपों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायत के बाद ग्रामीण पाली थाने में धरने पर बैठ गए।

अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे

उनका कहना है कि जब तक पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू नहीं की जाती, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दोनों पक्षों के कथनों के आधार पर आगे की कार्रवाई

अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच और दोनों पक्षों के कथनों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानी है।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की पीएम रिपोर्ट से खुलासा, ऊंचाई से कूदने के बाद सिर और प्राइवेट पार्ट में आईं गंभीर चोटें