MP Road Accident: उमरिया में कार सवार पांच दोस्तों का एक्सीडेंट, तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर
Car Accident in Umaria MP: उमरिया के ताला मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 09:11:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 10:24:15 AM (IST)
उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- ताला मार्ग पर आधी रात बाद भीषण सड़क हादसा
- एक युवक की मौके पर, दो की इलाज दौरान मौत
- वाहन में सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे
उमरिया, नईदुनिया प्रतिनिधि। Umaria Car Accident: बीती देर रात करीब एक बजे ताला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात ही जबलपुर रेफर किया गया है।
इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। चार अन्य साथियों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से दो युवकों को नही बचाया जा सका। इनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी दो और दोस्त गम्भीर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज कर जबलपुर रेफेर किया गया है।
आधी रात के बाद घटना
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात इस हादसे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बड़ेरी तथा नौरोजाबाद निवासी युवक भी सवार थे। ये सभी आपस मे दोस्त थे।
वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में है। ये हादसा ग्राम खैरा के करीब ताला मार्ग की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को पीएम आदि कार्यवाही के लिए मरचुरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।