• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद : पबजी पर दोस्ती, अंडा बेचने वाले के लिए बिहार पहुंची लड़की, जबरन किया निकाह!

ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाने का मामला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में आया है. युवती करीब एक मही...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 09:45:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 09:45:32 PM (IST)
लव जिहाद : पबजी पर दोस्ती, अंडा बेचने वाले के लिए बिहार पहुंची लड़की, जबरन किया निकाह!
एमपी में लव जिहाद का मामला आया सामने

HighLights

  1. पबजी खेलने के दौरान संपर्क में आई उमरिया जिले की युवती।
  2. मतांतरण के साथ निकाह की बात सामने आई।
  3. आरोपित युवक व उसका पिता मौके से फरार हो गए।

नईदुनिया नेटवर्क, झंझारपुर (मधुबनी)। ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार हुई मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की हिंदू युवती करीब एक महीने पहले बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर में पहुंच गई। रविवार को मध्य प्रदेश से पहुंची पुलिस टीम छापेमारी कर युवती को साथ ले गई। आरोपित अंडा बेचने वाले सलमान अपने परिवार के साथ फरार हो गया। उसने अपना हिंदू नाम बताकर युवती को फंसाया था।

सही नाम छिपाकर खुद को हिंदू बताया

युवती के मतांतरण कराने की बात भी सामने आ रही। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की 18 वर्षीय युवती पबजी गेम खेलते हुए झंझारपुर के मदरसा चौक निवासी अंडा की दुकान चलाने वाले सुल्तान उर्फ मंगला के पुत्र सलमान के संपर्क में आई। सलमान ने अपना सही नाम छिपाकर खुद को हिंदू बताया और उसे प्रेम जाल में फंसाया। बीते 25 अप्रैल को युवती अपने घर उमरिया से भागकर बिहार के झंझारपुर में सलमान के पास पहुंच गई। इस संबंध में प्राइवेट नौकरी करने वाले उनके पिता ने उमरिया जिले के स्थानीय थाने में प्राथमिकी कराई।


पुलिस के दबाव पर छिपाकर रखी गई युवती को थाने पर लाया गया

तकनीकी जांच व युवती के इंस्टाग्राम से मिले साक्ष्य के आधार पर उमरिया पुलिस को झंझारपुर के सलमान के बारे में जानकारी मिली। वहां से पुलिस टीम एएसआइ सोनेलाल ठाकुर के नेतृत्व में पहुंची। टीम में सिपाही बलवीर सिंह और दो महिला कर्मी भी थीं। झंझारपुर पुलिस के सहयोग से सलमान के घर छापेमारी की। उस समय युवती नहीं मिली। बाद में पुलिस के दबाव पर छिपाकर रखी गई युवती को थाने पर लाया गया। सलमान और उसका पिता भाग निकले। कागजी कार्रवाई पूरी कर मध्यप्रदेश की पुलिस युवती को साथ ले गई। पुलिस टीम के साथ युवती के माता, पिता और बहन भी आए थे।

मां से बोली- कलमा पढ़ाया गया है

बताया जाता है कि जब युवती थाने पर पहुंची तो काला चादर ओढ़े थी। उसकी मां ने चादर हटाने को कहा तो यह कहकर मना करने लगी कि 18 दिन पहले उसे जबरन कलमा पढ़ाया गया। उन्होंने डराया-धमकाया है। स्वजन के अनुसार, युवती ने यह भी कहा कि सलमान ने जबरन निकाह किया है। झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश से गायब युवती को वहां से आई पुलिस ले गई। आरोपित सलमान और उसका पिता सुल्तान पुलिस को नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है, बहुत जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।