• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh News: किसानों के समर्थन में उतरा नायब तहसीलदार, दिया इस्तीफा

Madhya Pradesh News: अपने पद से इस्‍तीफा देने वाले मुनेश्वर प्रसाद विराट नायब तहसीलदार के पद पर नौरोजाबाद में पदस्थ हैं।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 09 Dec 2020 09:41:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Dec 2020 09:41:41 PM (IST)
Madhya Pradesh News:  किसानों के समर्थन में उतरा नायब तहसीलदार, दिया इस्तीफा

Madhya Pradesh News: उमरिया(नईदुनिया प्रतिनिधि)। शिवराज सरकार का एक नायब तहसीलदार किसानों के आंदोलन के समर्थन में खुलकर उतर आया है। इसने किसानों की समस्या का निराकरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग वल्लभ भवन को भेज दिया है। यह इस्तीफा कलेक्टर के माध्यम से भेजा है। मुनेश्वर प्रसाद विराट नायब तहसीलदार के पद पर नौरोजाबाद में पदस्थ हैं, उन्होंने अपना इस्तीफा किसान आंदोलन के समर्थन में देने की बात कही है।

दर्द किया बयां

इस्तीफे में एमपी विराट (50) ने इस्तीफे में लिखा है कि देश में किसानों की समस्या का निराकरण शासन स्तर से नहीं किया जा रहा है। इसके कारण किसानों को आंदोलन के माध्यम से अपनी समस्या का निराकरण कराने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार बेरहमी व बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है जो मानवीय रूप से असहनीय होकर नैतिक रूप से आहत करने वाला है। केंद्र सरकार की वर्तमान में लाई जा रही किसान विरोधी नीति जिसमें किसानों व गरीबों का शोषण एवं पूंजीपतियों का पोषण किया जा रहा है। जिससे संपूर्ण देश के किसान एवं गरीब वर्ग के व्यक्तियों द्वारा आत्महत्या की जा रही है। पूरे देश के किसान मजदूर एवं गरीब वर्ग के व्यक्ति आंदोलनरत हैं इससे किसानों की दुर्दशा को देखते हुए शासन द्वारा लाई गई किसान विरोधी नीति को लेकर मैं आहत हूं और आत्मग्लानि महसूस करता हूं। जिसकी वजह से मैं शासन की नीतियों के विरोध व किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पद से सेवानिवृत्ति लेना चाहता हूं।


पहले भी दिया इस्तीफा

नायब तहसीलदार एमपी विराट ने पहले भी दो बार इस्तीफा दिया था लेकिन बाद में उनके इस्तीफे को वापस कर दिया गया था। पहले दो बार उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने किसानों के समर्थन में बेहद मार्मिक भाव का प्रदर्शन करती भी इस्तीफा भेजा है।