उमरिया। छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में दोहरीकरण लाइन विद्युतीकृत कार्य की वजह से आठ मार्च तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में दोहरीकरण लाइन विद्युतीकृत का कार्य दिनांक 27 फरवरी से 08 मार्च, 2022 (दस दिन) तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गा़िड़यों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गा़िड़यां
1. 2 मार्च को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस।
2. 3 मार्च को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस।
3. 5 मार्च को उदयपुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस।
4. 6 मार्च को शालीमार से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस।
5. 1, 6 व 8 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस।
6. 2, 7 व 9 मार्च को कानपुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस।
7. 3 मार्च को वलसाड से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस।
8. 6 मार्च को पुरी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस।
9. 1, 4 एवं 8 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस।
10. 2, 5 एवं 9 मार्च को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।
11. 2 व 4 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस।
12. 4 व 6 मार्च को नौतनवा से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस।
13. 6 मार्च को बीकानेर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस।
14. 9 मार्च को पुरी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस।
15. 1 व 8 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस।
16. 3 व 10 मार्च को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस।
17. 8 मार्च को बिलासपुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18247 बिलासपुर -रीवा एक्सप्रेस।
18. 1 व 9 मार्च को रीवा से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस।
19. 8 मार्च को बिलासपुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 08740 बिलासपुर- शहडोल मेमू ट्रेन।
20. 8 मार्च को शहडोल से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 08739 शहडोल बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
21. 08 मार्च को बिलासपुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरिमिरी एक्सप्रेस।
22. 1 व 9 मार्च को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18258 चिरिमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस।
23. 8 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस।
24. 1 व 9 मार्च को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस।