• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Umaria Road Accident: चार लोगों ने घर जाने के लिए ट्रक में ली लिफ्ट, चंद मिनट बाद हो गई मौत

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चार लोगों में मां-बेटी और पति-पत्नी बताए जा रहे हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 06 Feb 2025 11:50:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Feb 2025 03:37:08 PM (IST)
Umaria Road Accident: चार लोगों ने घर जाने के लिए ट्रक में ली लिफ्ट, चंद मिनट बाद हो गई मौत
उमरिया में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रकों में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हो गया अगला हिस्सा।

HighLights

  1. जीरो ढाबा के पास हुआ हादसा, चार लोगों की मौत।
  2. दोनों वाहन तेज रफ्तार में आमने-सामने से टकराए हैं।
  3. दोनों ट्रकों के अंदर बड़ी मात्रा में सामान भरा हुआ था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया(Umaria News)। मौत कहां कब किसका इंतजार कर रही है यह किसी को पता नहीं होता। ऐसा ही कुछ उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में चार लोगों के साथ हुआ जिन्होंने एक ट्रक में लिफ्ट ली और कुछ दूर जाने के बाद ही जान चली गई।

जिले के बिरसिंहपुर पाली में गुरुवार की सुबह हुई दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिन्होंने दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ट्रक में लिफ्ट ली थी। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।


इन चार लोगों की मौत

मरने वाले चार लोगों में मां-बेटी और एक दूसरे गांव के पति पत्नी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी एमएल मरावी ने बताया कि पाली थाना अंतर्गत ग्राम तिवनी के मुड़ना नामक गांव की मां पार्वती देवी और उनकी बेटी चंपा सैयाम की मौत हुई है। इसके अलावा इस हादसे में नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम टकटई निवासी सुदर्शन पिता शोभा सिंह एवं उनकी पत्नी शशि कला की मौत हुई है।

naidunia_image

इस बारे में जानकारी देते हुए बिरसिंहपुर पाली नगर निरीक्षक मदन लाल मरावी ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड पर यह हादसा हुआ है। एनएच 43 पर स्थित जीरो प्वाइंट पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

तेज गति के कारण हादसा

नगर निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना का शिकार होने वाला ट्रक पाली और शहडोल की दिशा से घटनास्थल पर पहुंचे थे। दोनों ही ट्रक काफी तेज गति में थे, जिसकी वजह से ट्रक चालक दुर्घटना को टाल नहीं सके। दोनों ही ट्रकों में भारी मात्रा में सामान लोड था।

naidunia_image

मजदूरी करके लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत ट्रक दुर्घटना में हुई है, वह कहीं से मजदूरी करके वापस लौट रहे थे। यह सभी बिरसिंहपुर पाली बस स्टॉप पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक वहां पहुंचा।

इस ट्रक में चारों ने लिफ्ट ले ली और आगे के सफर पर रवाना हो गए, लेकिन कुछ दूरी पर जाते ही दुर्घटना हो गई और चारों की जान चली गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।