उमरिया(नईदुनिया प्रतिनिधि)। उमरिया जिला पंचायत का अध्यक्ष पद अब अनारिक्षत महिला के लिए आरिक्षत कर दिया गया है। मंगलवार को भोपाल में हुई आरक्षण की कार्यवाही के बाद इसकी घोषणा की गई है। अभी तक यह पद आदिवासी महिल के लिए आरिक्षत था और यहां से ज्ञानवती अध्यक्ष थीं। इसी के साथ उमरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद भी अनारिक्षत हो गया है। नव गठित मानपुर नगर परिषद का अध्यक्ष पद भी अनारिक्षत ही है। जबकि पाली नगर पालिका का अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरिक्षत किया गया है।
जिला पंचायत के वार्डों की स्थितिः जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण 25 मई को जिला पंचायत मे किया गया था। जिला पंचायत उमरिया में कुल वार्डो की संख्या 10 है जिसमें अनुसूचित जाति का 1 वार्ड 2 आरक्षित किया गया है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के के 5 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्रमांक 4, 6, 8, 9, 10 शामिल है। इसमे से 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्रमांक 4, 8, 9 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो में कुल 1 वार्ड है जिसमे वार्ड क्रमांक 3 शामिल है।
जिला पंचायत के कहां कितने वार्डः उल्लेखनीय है कि करकेली ब्लॉक मे जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5, 6, 7, 8 तथा आधा 9 सहित कुल साढ़े चार वार्ड एवं जनपद के 25 वार्ड हैं। जबकि ग्राम पंचायतों की संख्या 110 है। पाली मे जिला पंचायत का आधा 9 नंबर एवं वार्ड नं. 10 मिला कर डेढ़ वार्ड, जनपद के 15 वार्ड तथा 44 ग्राम पंचायतें हैं। इसी तरह मानपुर मे जिला पंचायत के वार्ड नंबर 1, 2, 3, व 4 सहित कुल 4 वार्ड, जनपद के 22 वार्ड तथा 82 ग्राम पंचायते हैं। जारी कार्यक्रम अनुसार करकेली और पाली मे प्रथम तथा मानपुर मे द्वितीय चरण मे चुनाव कराये जायेंगे।
उमरिया नगरपालिका के वार्डों पर नजरः नगर पालिका उमरिया में कुल वार्डो की संख्या 24 है अनुसूचित जाति के लिए 3 वार्ड 3, 12, 13 आरक्षित किये गये थे। जिसमे से वार्ड क्रमांक 12, 13 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए 4 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, 5 शामिल थे। इसमे से 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्र0 1, 5 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 5 वार्ड है जिसमे वार्ड क्र0 10, 11, 16, 18, 19 शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए है जिसमें से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 3 वार्ड 7, 17 एवं 24 आरक्षित किए गए है।
मानपुर नगर परिषद का आरक्षणः मानपुर नगर परिषद में कुल वार्डो की संख्या 15 है अनुसूचित जाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित किये गये है जिसमे से वार्ड क्रमांक 1, 4, 10 शामिल है जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड आरक्षित है जिसका वार्ड क्रमांक 4 एवं 10 है। अनुसूचित जनजाति के 3 वार्ड आरक्षित किये गये जिसमे वार्ड क्रमांक 3, 14, 15 शामिल है। इसमे से 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्रमांक 3, 15 शामिल है। अनारक्षित महिला वार्डो मे कुल 4 वार्ड है जिसमे वार्ड क्रमांक 2, 8, 9, 12 शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 1 वार्ड आरक्षित किया गया है। जिसका वार्ड क्रमांक 7 है।