• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Umaria Crime : विवाहित महिला से प्रेम संबंध के चलते लाठियों से पीटकर युवक की हत्या

Umaria Crime : समझौते के लिए बुलाया और शराब पिलाकर कर दिया हमला, कई घंटों बाद खेत में मिला घायल।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:55:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 10:55:19 AM (IST)
Umaria Crime : विवाहित महिला से प्रेम संबंध के चलते लाठियों से पीटकर युवक की हत्या

HighLights

  1. युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी।
  2. सिर, पैर समेत शरीर पर क़ई जगह गंंभीर चोट।
  3. जबलपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

Umaria Crime : नई दुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंधो के चलते एक युवक के साथ इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोइलारी स्थित खेत में नरवार निवासी कमलेश पिता बुद्धू यादव उम्र करीब 35 वर्ष गंंभीर हालत में मिला था। बृद्धु यादव के सिर, पैर समेत शरीर पर क़ई जगह गंंभीर चोट लगी हुई थी। घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी जिसकी वजह से उसके शरीर पर गंभीर घाव हो गए थे।

जमकर हुई मारपीट

घायल युवक कमलेश अपने किसी साथी के साथ रात 10 बजे ग्राम कोइलारी पहुंचा था। वहां उसका किसी से विवाद हो गया। बाद में उन्हीं लोगों ने डंडे लाठी से जमकर मारपीट कर घर से दूर फेंक दिया था। ग्रामीणों बताया कि घटना को लेकर भरौली चौकी पुलिस रात से ही जानकारी के बाद सक्रिय रही है। पूरी रात घटना के बाद घायल युवक को तलाशा गया है, परन्तु वह नही मिल सका। सुबह करीब 9 बजे गांव से सटे खेत पर अचेत अवस्था मे मिला था। सूत्रों की माने तो ये पूरा मामला विवाहित महिला के साथ प्रेम-संबंधो से जुड़ा मामला है। इसी मामले में युवक के साथ कुछ महीने पहले भी विवाद हुआ था,परन्तु उस समय मामला रफा दफा हो गया था।


घटना स्थल पर मिले लाठी-डंडे

घायल कमलेश पिता बुद्धू यादव को गम्भीर हेड इंजुरी थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना करेगी। मारपीट की इस घटना में मृत युवक के शरीर का शायद ही कोई अंग चोटिल होने से बचा होगा। कुल मिलाकर बुधवार की देर रात आरोपितों ने हाकी, डंडे, लाठी से युवक को जमकर पीटा था। इस घटना में क़ई हॉकी,डंडे एवम लाठी मौके पर घटना के दौरान टूट भी गए हैं। साक्ष्य के रूप में पुलिस ने मौके से रक्तरंजित लाठी डंडे भी जब्त किये हैं।

बातचीत के लिए बुलाया

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि कमलेश यादव को कोइलारी के कुछ लोगों ने प्रेम संबंधो को लेकर हुए विवाद पर बातचीत के लिए बुलाया था। जब कमलेश गांव पहुंच गया तो पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर एकदम से उस पर हमला कर दिया गया।

एडीजीपी पहुंचे

घटना की जानकारी लगने के बाद एडीजीपी डीसी सागर भी दोपरह बाद उमरिया पहुंचे। पहले वे सीधे जिला अस्पताल गए और इसके बाद वे घटना स्थल का मुआयना करने ग्राम कोयलारी पहुंच गए। मृतक युवक के परिजन इस मामले में आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नईदुनिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा।