• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vidisha में नेशनल हाईवे 146 सागर रोड पर चार्टर्ड बस में लगी आग, बाल बाल बच्चे यात्री

ग्रामीणों ने बताया कि बस में आग लगने के कारण डीजल का टैंक भी फट गया। जोरदार धमाके से लोग दहशत में आ गए।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 30 Oct 2023 05:24:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Oct 2023 05:26:26 PM (IST)
Vidisha में नेशनल हाईवे 146 सागर रोड पर चार्टर्ड बस में लगी आग, बाल बाल बच्चे यात्री
बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विदिशा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। नेशनल हाईवे 146 सागर रोड पर सोमवार की दोपहर में ग्राम चकपाटनी के पास एक चार्टर्ड बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सीएसपी राजेश तिवारी ने बताया कि दोपहर में सवारी लेकर भोपाल से सागर एक चार्टर्ड बस जा रही थी, चकपाटनी के पास अचानक पीछे की तरफ इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ तो ड्राइवर ने साइड में गाड़ी लगाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया और उसमें जो सामान था वह भी बाहर निकाल लिया गया था।


तब तक बस आग पकड़ चुकी थी थोड़ी ही देर में जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक डायल 100 और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के आधा घंटे तक कोई नहीं पहुंचा था। सड़क पर आग के गुबार उठ रहे थे, जिसके चलते आवागमन बंद हो गया था। करीब एक घंटे तक सड़क पर चक्काजाम की स्थिति रही।

naidunia_image

ग्रामीणों ने बताया कि बस में आग लगने के कारण डीजल का टैंक भी फट गया। जोरदार धमाके से लोग दहशत में आ गए। इसके बाद नगर पालिका की दमकल को भेजा गया था जिसने आग पर काबू किया हालांकि तब तक बस जल चुकी थी। बस में 23 यात्री सवार थे जिन्हें दूसरे वाहनों से भेजा गया। बस चालक ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया है।