• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rain in MP : विदिशा में जल प्रलय, बांधों के गेट खोले

Heavy Rain in MP : नदियां उफान पर, कई रास्ते बंद।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 22 Aug 2022 11:02:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Aug 2022 06:22:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Heavy Rain in MP : विदिशा में जल प्रलय, बांधों के गेट खोले

Heavy Rain in MP : विदिशा (नवदुनिया प्रतिनिधि)।रविवार शाम 6 बजे से लगातार हो रही वर्षा से विदिशा शहर ही नहीं पूरे जिले में जल प्रलय के हालात बन गए हैं। जिले की लटेरी तहसील स्थित मुरवास के पास इस्लाम नगर में बने तालाब की पार फूट गई। मुरवास सहित आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कई घरों को खाली करवा रही है जहां जहां पानी निकल रहा है उसके आसपास कई घर पानी में आधे तक डूब चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें वे पिछले 2 साल से कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, करीब 20 साल पहले यह तालाब बना था।

वहीं दूसरी तरफ बासौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम बूढ़ी बागरोद स्थित तालाब की पार भी फूट गई है। जिसमें से पानी रिसाव हो रहा है तालाब से लगा ग्राम बूढ़ी बागरोद है जहां पानी जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष भी तालाब से रिसाव हुआ था लेकिन प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया। जिसके चलते इस वर्ष तालाब की पार ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि रात भर में जिले में 140 मिली मीटर तक सामान्य वर्षा हुई है। इसमें सबसे ज्यादा वर्षा लटेरी तहसील में 205 मिलीमीटर दर्ज की गई है।


नदियां उफान पर, कई रास्ते बंद

क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के बाद से जलाशय पूरी तरह से भर चुके हैं। शमशाबाद तहसील क्षेत्र में बने संजय सागर बांध के 10 गेट खोलने पड़े। वही सगड़ बांध के पांच गेट खोले गए हैं बांधों के गेट खुलने से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे पानी आस-पास के गांव में घुस रहा है।जोहद पुल रोड के ऊपर 10 फ़ीट पानी बह रहा है। बिसनपुर गांव के पास शिव मंदिर से लगी नरेन नदी पुल पर लगभग 3 फ़ीट पानी ऊपर बह रहा है। पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है। इधर विदिशा में भी बेतवा नदी का जलस्तर रात भर में 10 फीट से ज्यादा बढ़ गया। शहर में भी कई निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।