
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। शहर के बरईपुरा (शंकरटीला) में हुई 7 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझते ही हर कोई दंग रह गया। जिस चोरी को पुलिस पेशेवर बदमाशों का काम समझ रही थी, उसे घर के ही एक बच्चे ने अंजाम दिया था। सबसे रोचक बात यह है कि बच्चे ने सारे जेवर किसी को बेचने के बजाय घर के पास ही एक पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे।
कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि जब पुलिस जांच करने पहुंची, तो घर के दरवाजों या अलमारी के तालों पर कोई निशान नहीं थे। बिना तोड़-फोड़ के 7 लाख के गहने गायब होना पुलिस को खटक रहा था। सीसीटीवी फुटेज और बारीकी से पूछताछ के बाद शक की सुई घर के ही एक बालक पर जा रुकी।
यह भी पढ़ें- विदिशा में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, 2 साल के बेटे को जंगल में छोड़ा; 20 घंटे बाद रोता-बिलखता मिला मासूम
कड़ाई से पूछताछ में बालक ने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस जब पेड़ के पास पहुंची और खुदाई की, तो वहां से चांदी की तीन करधोनियां, पायल, चूड़ियां और सोने का मंगलसूत्र समेत करीब 7 लाख के आभूषण बरामद हुए।