विदिशा में शादी से इनकार पर पिता ने कुल्हाड़ी से काटा पैर, 6 महीने कमरे में रखा कैद; खौफ से कांपती मिली 16 साल की बेटी
किशोरी ने बाल कल्याण समिति के सामने बताया कि शादी से मना करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की और दाहिने पैर के पंजे पर कुल्हाड़ी से वार किया। उसके पैर प...और पढ़ें
By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 10:19:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 07:35:33 AM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- छह महीने से कमरे में कैद थी किशोरी
- दाहिने पैर के पंजे पर कुल्हाड़ी से वार किया
- बाल कल्याण समिति ने संरक्षण में लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। हैदरगढ़ क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली शिकायत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 16 वर्षीय बालिका को उसके घर से बचाया। बालिका को करीब छह माह से एक कमरे में कैद करके रखा गया था।
बचाव अभियान के दौरान बालिका डर से कांप रही थी।
अधिकारियों ने घर से सुरक्षित निकाला
जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता कांसवा ने बताया कि संरक्षण अधिकारी सरिता शुक्ला, पर्यवेक्षक सोनू प्रजापति, थाना प्रभारी रघुराज सिंह रघुवंशी और तहसीलदार रघुनंदन शुक्ला की टीम ने घर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दाहिने पैर का पंजा काटा
समिति के सामने किशोरी ने बताया कि उसने पिता की इच्छा के अनुसार विवाह करने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज पिता ने उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। वे इतने गुस्से में थे कि उसके दाहिने पांव के पंजे पर कुल्हाड़ी चला दी।
इलाज कराया, लेकिन बाहर जाने से रोक
बाद में घाव का इलाज भी कराया, लेकिन उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया। किशोरी के पांव पर घाव के निशान अब भी हैं। किशोरी की सुरक्षा और देखभाल को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने उसे अस्थाई रूप से वन स्टाप सेंटर में रखने के निर्देश दिए हैं।