Madhya Pradesh News: विदिशा। जिले की गंजबासौदा तहसील के गांव लाल पठार में कुएं से सभी शव निकाले जा चुके हैं। वही ग्रामीणों ने घर-घर पता कर 11 लोगों की जानकारी जुटाई है जो रात को घर नही पहुंचे।जिसमें एक दस साल का बालक भी बताया गया है। सुबह एक घण्टे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने फिर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गांव में मातम फैला हुआ है, वहीं कुएं के आसपास पुलिस और अधिकारियों का जमावड़ा है।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।
गंज बासौदा के घटना स्थल का हमने सिचुएशन रूम से निरीक्षण किया। घटना की जानकारी होते ही रात से ही प्रशासन सक्रिय हुआ।
कल ही 19 लोगों को निकाल लिया गया था। राहत की बात है कि वे स्वस्थ हैं। बासौदा और विदिशा के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है। pic.twitter.com/aoixPZGFvZ
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 16, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कांग्रेसजनों से बचाव कार्य में हर संभव मदद की अपील की है। इस घटना पर सीएम शिवराज ने कहा कि गंज बासौदा के घटना स्थल का हमने सिचुएशन रूम से निरीक्षण किया। घटना की जानकारी होते ही रात से ही प्रशासन सक्रिय हुआ। कल ही 19 लोगों को निकाल लिया गया था। राहत की बात है कि वे स्वस्थ हैं। बासौदा और विदिशा के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
Madhya Pradesh News: विदिशा जिले के लाल पठार में मौत के कुएं की वजह से फैला मातम, गूंज रही हैं चीखें#vidishawellaccident #mpnews #vidishanewshttps://t.co/bQ9CkRBkdP pic.twitter.com/wSo1s7FWCP
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 16, 2021
इस हृदयविदारक घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यर्ताओं से बचाव कार्य में मदद करने की अपील भी की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कांग्रेस के साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हरसंभव मदद करें।'
मालूम हो, गुरुवार की शाम लाल पठार गांव में स्थित कुएं में एक बालक के गिर जाने के बाद करीब 50 लोग कुए पर पहुंचे थे। कुएं की छत पर 25 से अधिक लोग खड़े थे। अधिक लोगों के वजन के कारण कुएं की छत गिर गई। जिसमें कई लोग कुएं में गिर गए। इसके बाद रात भर से बचाव कार्य चला।
रात को कुएं से तीन शव निकाले गए, वहीं चौथा शव आज शुक्रवार को सुबह निकाला गया। सुबह 8 बजे एनडीआरएफ की टीम ने एक घण्टे का ब्रेक लिया। इसके बाद फिर बचाव कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने घर घर जाकर सर्वे किया है, जिसमे मृतकों को छोड़कर 11 लोगों की जानकारी जुटाई थी जो लापता थे।
विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुई दुर्घटना के समाचार से अत्यंत दुःखी हूँ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ - राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल।
— Governor of Madhya Pradesh (@GovernorMP) July 16, 2021
हालांकि प्रशासन ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। पूरी रात बचाव दल और अधिकारियों के अलावा ग्रामीणों ने भी जागकर ही काटी। हर शव मिलने के बाद उनके स्वजनों की चीखें गूंजने लगी। मौके पर रात भर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी रहे। वे सुबह गंज बासौदा जाकर वापस मौके पर लौट आए। मौके पर कमिश्नर कवींद्र कियावत, एडीजी ए साई मनोहर, कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, एसपी विनायक वर्मा मौजूद रहेे।ग्रामीणों के अनुसार क्षतिग्रस्त कुएं की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत से गुहार लगाई गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कुएं से ही यह घटना हो गई। गांव के बड़ी संख्या में लोग पानी भरने के लिए इसी कुएं पर निर्भर हैं।
बेहद दुखद।
मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाएँ।
कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। pic.twitter.com/L8GoQDrAMs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2021