Ravan Dahan: मर्यादा पुरुषोत्तम के अग्निबाण ने जलाया रावण का अंहकार, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा दशहरा मैदान
vijayadashami 2023: विजयादशमी पर्व 24 अक्टूबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त में मनाया। नया दशहरा मैदान पर 71 फीट ...और पढ़ें
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 24 Oct 2023 09:44:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Oct 2023 10:13:50 PM (IST)
भगवान श्रीराम ने अपने तीर से किया रावण का वधHighLights
- हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी
- दशहरा उत्सव, रावण दहन एवं आकर्षक आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन
- भगवान श्रीराम ने अपने तीर से किया रावण का वध
नवदुनिया न्यूज, विदिशा। दशहरे का पर्व मंगलवार को जिले भर में श्रद्धाभाव से मनाया गया। रामलीला मेला समिति, राजपूत सरदार और बालाजी मंदिर से भगवान का विमान शामिल कर शहर के मुख्य मार्ग से भव्य चल समारोह निकाला गया जो जैन कालेज परिसर स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां पर भगवान राम ने अग्निबाण का संधान कर रावण के 35 फिट ऊंचे पुतले का दहन किया, जो 25 सेकंड़ में धराशायी हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोगों को रंगारंग आतिशबाजी का मुकाबला देखने को मिला।
शहर में निकली पद यात्रा
मंगलवार को दशहरे की धूम रही। सुबह से ही विभिन्न आयोजनों का होना शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहे। ऐतिहासिक श्रीरामलीला मेला समिति द्वारा चौपड़ा से भगवान श्री राम की भव्य शाेभायात्रा निकाली गई, इधर हवेली से राजपूत सरदारों का चल समारोह निकला और बालाजी मंदिर से भगवान की पालकी निकलीं जो पेढ़ी चौराहे से एक साथ चले। सबसे आगे बालाजी की पालकी चल रही थी और उनके पीछे राजपूत सरदार और सबसे पीछे भगवान श्रीराम का रथ चल रहा था ।
जय श्री राम की गूंज
दशहरा मैदान में खचाखच भरे प्रांगण में भगवान राम ने रावण के पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही पूरा परिसर जयजय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हो गया। इधर एक अस्थाई पंडाल में राजा साहब भगवान सिंह ने शमी पूजन किया। जिसमें समाज के लोग शामिल हुए। इसके बाद यहां पर विदिशा, राघोगढ़ और भोपाल की आतिशबाजी का जमकर मुकाबला हुआ।
![naidunia_image]()
जगह-जगह हुए शस्त्र पूजन
दशहरे के मौके पर जगह-जगह शस्त्र पूजन किए गए। पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक दीपककुमार शुक्ला और कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने शस्त्र पूजन किया। इस माैके पर आयोजित हवन में उन्होंने आहूतियां भी छोड़ी और बाद में हवाई फायर भी किए गए। इस मौके पर महिला उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा शर्मा, एएसपी समीर यादव, सीएसपी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।