केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा में कहा लखपति दीदी के बाद अब गरीबी मुक्त गांव बनाएंगे
देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है जिसमें एक करोड़ बन चुकी हैं। लखपति दीदी के बाद अब हमारा अगला लक्ष्य गरीबी मुक्त गांव बनना होगा। शिवराज ने कहा कि केंद्र में वह स्वयं और मध्य प्रदेश में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ गरीबी मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करेंगे।
Publish Date: Sun, 01 Sep 2024 07:31:01 PM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Sep 2024 07:31:01 PM (IST)
विदिशा में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।HighLights
- पूर्व सांसद स्व सुषमा स्वराज की मूर्ति का अनावरण भी किया।
- गंजबासौदा में खुली जीप में शिवराज ने जनता का अभिवादन किया।
- पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रभारी मंत्री लखन पटेल भी मौजूद थे।
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां रोड शो किया। गंजबासौदा में खुली जीप में सवार शिवराज ने जनता का अभिवादन किया। वहीं शाम को विदिशा में लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल हुए।
यहां ओडीटोरियम में पूर्व सांसद स्व सुषमा स्वराज की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखपति दीदी बनाने का काम प्रधानमंत्री ने उन्हें दिया है। देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है जिसमें एक करोड़ बन चुकी हैं।
लखपति दीदी के बाद अब हमारा अगला लक्ष्य गरीबी मुक्त गांव बनना होगा। शिवराज ने कहा कि केंद्र में वह स्वयं और मध्य प्रदेश में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ गरीबी मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करेंगे। यहां मंच पर मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल भी मौजूद थे।