• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vidisha News: इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद वर्ग विशेष के लोगों का थाने के बाहर प्रदर्शन

Vidisha News: घटना के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 20 Jul 2023 09:59:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jul 2023 10:05:56 PM (IST)
Vidisha News: इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद वर्ग विशेष के लोगों का थाने के बाहर प्रदर्शन
इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट पर भड़का एक समाज, थाने के बाहर किया प्रदर्शन।

Vidisha News:विदिशा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट पर जिले के सिरोंज शहर में हंगामा हो गया।

वर्ग विशेष के लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ी और फिर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक ब्रजेश यादव के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बुधवार को गरेठा गांव के युवक बृजेश यादव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी।

गुरुवार को यह पोस्ट जानकारी में आने के बाद एक समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय युवक ने पुलिस थाने पर पहुंचकर पोस्ट डालने वाले युवक की शिकायत की।

इसके बाद अन्य समाजजन एकत्रित हो गए और पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी समीर यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा दिया। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपित ब्रजेश यादव के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। सिरोंज शहर में अब स्थिति सामान्य है।