यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vidisha News: हलाली में डूबने से पीपुल्स कॉलेज के छात्र की मौत
बिहार का रहने वाला था छात्र। पीपुल्स कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। छह-साथ दोस्तों के साथ सांची में घूमने के बाद पचमढ़ी झरने पर नहाने पहुंचा था। रविवार को रात में अंधेरा होने की वजह से नहीं हो पाया रेस्क्यू। सोमवार सुबह होमगार्ड के गोताखोरों ने झरने से छात्र का शव निकाला।
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 01:26:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 04:53:28 PM (IST)
हलाली डैम।HighLights
- बिहार का रहने वाला था छात्र
- कॉलेज में बी फार्मा कर रहा था
- पैर फिसलने से पानी में गिरा
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्रा का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है जो बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। होमगार्ड के एएसआई एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची घूमते हुए हलाली डैम पहुंचे थे, यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। सुबह रेस्क्यू टीम ने झरने से छात्र के शव को बाहर निकाला। होमगार्ड एएसआई के अनुसार किसी भी छात्र को तैरना नहीं आता था इसके बाद भी वह गहरे झरने के आसपास नहा रहे थे। विदिशा की करारिया थाना, खामखेड़ा चौकी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। उसके मित्र शव को एंबुलेंस से बर्फ में रखकर मुंगेर ले गए।
दोस्तों ने कहा पैर फिसलने से पानी में गिरा
मृतक संभव के साथ गए उसके दोस्त अंकुश, आयुष ने बताया कि सब लोग नहा रहे थे, इसी दौरान एक चट्टान पर संभव खड़ा हुआ था। अचानक उसका पर फैसला और वह नीचे पानी में गिर गया। पानी में गिरने के बाद वह वापस ही नहीं आया। दोस्तों ने बताया कि जैसे ही वह गिरा तो उन लोगों ने तौलिया और बेल्ट बांधकर पानी में फेंक दिया था लेकिन संभव ऊपर आया ही नहीं। मृतक के बुआ के बेटे अमित के अनुसार संभव के पिता की मौत पिछले माह हुई थी वह प्रैक्टिकल एग्जाम देने मुंगेर से भोपाल अपने कॉलेज आया था। सोमवार को आखिरी परीक्षा थी। परीक्षा देकर ही दोपहर को वह दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था।