
कूलन निवासी इंदर सिंह बड़ी बेटी अस्मिता का मंगलवार को ही दूसरा जन्मदिवस था। मां करिश्मा अस्मिता और छह माह की दूसरी बेटी को लेकर दो दिन पूर्व ही अपने पिता पप्पू अहिरवार के घर कजरी बरखेड़ा गई थी। नाना के घर शाम को बिटिया का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी। पप्पू अहिरवार द्वारा घर के आंगन में ही पानी के लिए बोरवेल खोदवाया जा रहा था। बोरवेल के गड्ढे पर कोई ढक्कन नहीं होने के कारण मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे खेलने के दौरान अस्मिता गड ढे में जा गिरी और करीब 25 फीट पर जाकर फंस गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम हर्षल चौधरी प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और 11 बजे से बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन ने बोरवेल में आक्सीजन की व्यवस्था की और एसडीआरएफ की टीम ने बुलडोजर से घर के सामने बने एक कच्चे मकान को गिराया और फिर बोरवेल के समानांतर गड्ढे की खोदाई शुरू की।
साढ़े चार बजे एनडीआरएफ भोपाल की टीम गांव पहुंची और दो घंटे में करीब पांच फीट गहरी सुरंग बनाकर बच्ची को बाहर निकाला। कपड़े में लपटेकर बच्ची को सिरोंज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के दो घंटे बाद रात आठ अस्मिता को मृत घोषित किया गया। प्रभारी कलेक्टर डा. योगेश भरसट ने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम ने बच्ची को बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बाहर निकाला गया, कई घंटो तक चला रेस्क्यू ओपरेशन#Vidisha #Borewell #BorewellAccident #MPNews pic.twitter.com/WhdW0GNIIS
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 18, 2023
#WATCH | Madhya Pradesh: A two-and-a-half-year-old girl, who fell into a borewell in Kajari Barkheda village of Vidisha has been rescued. She is being taken to a hospital. https://t.co/bCzFMjNqqA pic.twitter.com/CSopeTg78v
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 18, 2023
#WATCH | Madhya Pradesh: A two-and-a-half-year-old girl fell into a borewell in Kajari Barkheda village of Vidisha.
SDRF has reached the spot. Efforts are underway to rescue the girl, says Sameer Yadav Assistant Superintendent of Police (ASP), Vidisha pic.twitter.com/5y1tyVsIOv
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 18, 2023
बच्ची लगभग 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर मौजूद है, NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। बचाव कार्य जारी है। जहां बच्ची गिरी है उसके समानांतर एक गड्ढा कर उसे निकाला जा रहा है, बारिश की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है लेकिन जल्द ही बच्ची को निकाल… https://t.co/QHkgXW6wHL pic.twitter.com/pshzJlWAq0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2023