
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है।
भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई।

विदिशा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगे आपत्तिजनक नारे, पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/0k1EkhGyY4
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 15, 2024
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें…
जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रकरण कायम कर अन्य लोगों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। - अजय मिश्रा, एसडीओपी
विदिशा जिले की लटेकी तहसील मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कुछ कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। एसडीओपी अजय मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की रही है। pic.twitter.com/s4VEK5IsQH
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 15, 2024