Anganwadi Recruitment 2022: यहां हो रही 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती, जानें वेतन व आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Anganwadi Recruitment 2022 उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 05 Sep 2022 02:30:45 PM (IST)
Updated Date: Mon, 05 Sep 2022 02:30:45 PM (IST)

UP Anganwadi Recruitment 2022 । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बंपर भर्ती शुरू कर दी है। आपको बता दें प्रदेश में लंबे समय से प्रतिभागी इसके लिए इंतजार कर रही थी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से करीब 52000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा है।
योगी सरकार की ओर से 5 सितंबर को सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की गई है कि प्रदेश में करीब 52000 आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती 2 माह के भीतर की जानी है। प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के 189836 पद हैं, जिसमें से करीब 52000 रिक्त पड़े हैं। ये सभी 52000 पद अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष के पूरा होने या देहांत या अन्य कारणों खाली हुए हैं। गौरतलब है कि साल 2012 के बाद से बड़े पैमाने पर प्रदेश में आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती नहीं हुई है, इस कारण प्रदेश में 52000 से ज्यादा पद खाली हो गए हैं।
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए योग्यता
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती के लिए योग्यता हाई स्कूल यानी 10वीं होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण किए जाने पर विचार चल रहा है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के संबंधित जिले का ही स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले यूपी आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन 2022 का इंतजार करना होगा।
आंगनबाड़ी वर्कर का वेतन
यूपी सरकार की ओर से जो प्रारंभिक जानकारी शेयर की गई है, उसके मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को 4000 रुपए मासिक पारिश्रमिक राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से 1500 रुपए मासिक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर को 400 रुपए प्रति माह मोबाइल रिचार्ज के लिए भी सहायता राशि हर महीने दी जाएगी।