Bihar Board 12th Result 2023 Date: जानिए कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, सेव कर लें यह डायरेक्ट लिंक
Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12 का परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. पर उपलब्ध होगा।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 13 Mar 2023 10:38:58 AM (IST)
Updated Date: Mon, 13 Mar 2023 10:38:58 AM (IST)
Bihar Board 12th Result 2023 Date Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद बिहार बोर्ड 12 का परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. पर उपलब्ध होगा। अभी आधिकारिक रूप से रिजल्ट की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड ने अपनी तैयारी कर ली है।
How to check BSEB Class 12 Exam 2023 on Mobile
- रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं।
- यहां बिहार बोर्ड 2023 12वीं रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा
- लॉगिन विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- रिजल्ट को ध्यान से देखें
- स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और सेव करें।
बता दें, बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।
पिछले सालों का रिकॉर्ड देखते हुए कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड आमतौर पर परीक्षा के एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला बोर्ड है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि उम्मीदवार जल्द ही नतीजे आने की उम्मीद कर सकते हैं।
BSEB 12th Result 2023: Passing criteria
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर विषय के लिए 100 अंक का पेपर होता है। उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत लाना जरूरी है। भाषा विषयों में पासिंग मार्क्स 30 प्रतिशत हैं। पांच विषयों के कुल 500 अंक होते हैं।
जानिए कब जारी होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का भी इंतजार हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट है कि पहले 12वीं का रिजल्ट आएगा। अधिकारियों के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है, जबकि 10वीं का परिणाम अभी तैयार किया जा रहा है।