यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board 12th Result 2024: बिहार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 87.21 फीसदी पास, छात्राओं ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के नतीजों का एलान करने वाला है। 23 मार्च 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर नतीजों को सामने रखेंगे। नतीजों में प्रदेश टॉपर्स की सूची, जिलेवार टॉपर्स की सूची व दूसरी जानकारियां भी जारी कर दी जाएंगी। परीक्षार्थी इस दौरान पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 01:27:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Mar 2024 01:56:23 PM (IST)
बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट।HighLights
- बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ड को घोषित हुआ।
- इस बार 87.21 फीसदी छात्र पास हो गए हैं।
- तीन संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के नतीजों का एलान हो गया है। 23 मार्च 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर नतीजों को सामने रखा। नतीजों में प्रदेश टॉपर्स की सूची, जिलेवार टॉपर्स की सूची व दूसरी जानकारियां भी जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस बार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट पिछली बार से बेहतर रहा है। छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है।
परीक्षा परीणाम जानने के लिए परीक्षार्थी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। biharboardonline.bihar.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर 12वीं के परीक्षार्थी अपना परिणाम देखें। अपने परिणाम को देखने के लिए बारहवीं के छात्रों को रोल नंबर व रोल कोड की जरूर होगी। वह इसको एंटर करें। उसके बाद ही आपका रिजल्ट सामने आएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजों से जुड़े 5 तथ्य
- सिवान के मृत्युंजय कुमार, शेखपुरा की प्रिया कुमारी व पटना के तुषार कुमार क्रमश: विज्ञान, कला व वाणिज्य संकायों के टापर बने।
- परीक्षा में कुल 87.21 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।
- साल 2023 में 83.73 परीक्षार्थी सफल रहे थे।
- परीक्षा बीते एक से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के 1,523 केंद्रों पर हुई थी।
- करीब 13.04 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था।
परीक्षा परिणाम न दिखने पर करें ये काम
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर देता है। आप वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर डालते हैं, लेकिन फिर भी आपका परिणाम सामने नहीं आता है। ऐसी परिस्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप फिर से वेबसाइट पर रोल नंबर डालें और प्रयास करें। ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि तकनीकी कारणों की वजह से परिणाम नहीं जारी हो पाता है।
रीचेकिंग करवा सकेंगे अपनी कॉपी
बारहवीं के परिणाम आने के बाद अगर कोई छात्र रीचेकिंग करवाना चाहता है, तो उनको पूरा मौका दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबंधित अधिकारी इस बारे में पूरी जानकारी देंगे।