
विश्व के डेयरी उद्योग में भारत का अग्रणी स्थान है। यह विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। मगर इसके बावजूद भारतीय डेयरी सेक्टर अभी विकास व आधुनिकीकरण की आरंभिक अवस्था में ही है। हम विश्व में सबसे अध्ािक गोवंश संख्या पर तो गर्व करते हैं लेकिन हकीकत यह है कि अमेरिकी गाय की तुलना में भारतीय गाय का औसत दूध उत्पादन काफी कम है। स्पष्ट है कि डेयरी उद्योग में विकास की अभी व्यापक संभावनाएं हैं और इसके साथ ही इसमें करियर बनाने का स्कोप भी जबरदस्त है।
भारत में गायों की संख्या 13.4 करोड़ और भैंसों की संख्या 12.5 करोड़ है। यहां 1 करोड़ से अधिक डेयरी फार्मर 96,000 स्थानीय सहकारी डेयरियों से जुड़े हैं। इस सेक्टर का मार्केट कैपिटलाइजेशन कोई 1,15,970 करोड़ रुपए है।
एमबीए इन डेयरी मैनेजमेंट
अनुमान है कि सन् 2020 तक भारत विश्व की डेयरी उत्पाद की जरूरतों के 29 प्रतिशत की आपूर्ति करेगा। बेशक ग्रामीण भारत के कमजोर तबकों के आर्थिक विकास में डेयरी सेक्टर अहम भूमिका निभाने जा रहा है। डेयरी मैनेजर अपने स्तर पर इसमें बड़ा योगदान कर सकते हैं। डेयरी उद्योग में लगातार हो रहे परिवर्तनों को देखते हुए इस क्षेत्र में अच्छे मैनेजरों की जरूरत लगातार बढ़ती ही जानी है। साथ ही यह जरूरी है कि डेयरी मैनेजर नवीनतम टेक्नोलॉजी से वाकिफ रहें। डेयरी मैनेजमेंट में एमबीए करने से आप डेयरी सेक्टर में प्रभावशाली भूमिका निभा सकते हैं। यह कोर्स आपको डेयरी सेक्टर को सुचारू रूप से चलाने की स्किल प्रदान करता है।
एमबीए इन डेयरी मैनेजमेंट करके आप डेयरी फार्मिंग के बारे में विस्तृत ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। फिर इस ज्ञान और स्किल को जमीनी स्तर पर किसानों के बीच लागू करके आप देश के डेयरी सेक्टर में क्रांति ला सकते हैं।आम तौर पर एक डेयरी फार्म मैनेजर को यह सुनिश्चित करना होता है कि डेयरी फार्म में सही कार्य-प्रक्रिया का पालन किया जाए, जिससे दूध उत्पादन में भी वृद्धि हो और पशुओं की उत्पादकता तथा स्वास्थ्य में भी सुधार हो।
क्या पढ़ाया जाता है?
एमबीए इन डेयरी मैनेजमेंट में कई विषयों को विस्तार से पढ़ाया जाता है। इनमें प्रमुख हैं: मिल्किंग मैनेजमेंट (फीडिंग मैनेजमेंट, काफ मैनेजमेंट, मिल्क फिल्ट्रेशन मैनेजमेंट), मैन्योर हैंडलिंग (हूफ मैनेजमेंट, डेयरी फार्म प्लानिंग मैनेजमेंट, बायोसिक्योरिटी), काऊ लॉन्जेविटी (डेयरी हर्ड मैनेजमेंट, डेयरी बफेलो प्रोडक्शन मैनेजमेंट, डेयरी प्लांट मेंटेनेंस), एनिमल हैल्थ एंड लाइवस्टॉक (क्वॉलिटी कंट्रोल इन डेयरी इंडस्ट्रीज, मार्केटिंग ऑफ डेयरी प्रोडक्ट्स, कैटल डेवलपमेंट इन इंडिया)।
कौन कर सकता है यह कोर्स?
एमबीए इन डेयरी मैनेजमेंट कोर्स करने के लिए जरूरी है कि आपने न्यूनतम वांछित अंकों के साथ 12वीं पास की हो। इस कोर्स में प्रवेश कैट/ मैट/ जैट/ स्नैप/ सीमैट आदि जैसी एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर दिया जाता है। कुछ कॉलेजों में प्रवेश के लिए बीएससी या बीटेक की डिग्री होना जरूरी होता है। ध्यान रहे, डेयरी टेक्नोलॉजी तथा मैनेजमेंट अंडरग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट दोनों स्तरों पर पढ़ाया जाता है। इसमें डेयरी विज्ञान के तकनीकी और मैनेजमेंट दोनों पहलुओं पर जोर दिया जाता है।
एमबीए के बाद क्या?
डेयरी मैनेजमेंट में एमबीए करने के बाद आप इस क्षेत्र के कुछ बेहद आकर्षक पदों पर जॉब पा सकते हैं। ये हैं: फार्म मैनेजर, डेयरी मैनेजर, आर एंड डी मैनेजर, असिस्टेंट क्वॉलिटी मैनेजर, बायोलॉजिकल साइंस टेक्निशियन, सेनिटेरियन, एग्रीकल्चरल स्पेशलिस्ट, असिस्टेंट प्लांट मैनेजर, एग्रीकल्चरल यूनिट सुपरवाइजर, डेयरी न्यूट्रिशनिस्ट, डेयरी क्वॉलिटी मैनेजर, हैड फार्म सर्विसेज आदि। भारत ही नहीं, आप एमबीए इन डेयरी मैनेजमेंट करके विश्व के अन्य प्रमुख दूध उत्पादक देशों में भी बेहतर करियर बना सकते हैं। फर्क डेयरी टेक्नोलॉजी व डेयरी मैनेजमेंट में डेयरी टेक्नोलॉजी का क्षेत्र जहां मुख्य रूप से दूध के उत्पादन और प्रोसेसिंग से संबद्ध है, वहीं डेयरी मैनेजमेंट में इस उद्योग के प्रबंधन का कार्य देखा जाता है। डेयरी टेक्नोलॉजिस्ट डेयरी उत्पादों को तैयार करने की विभिन्न पद्धतियों व तकनीकों पर काम करते हैं। वहीं डेयरी मैनेजर दूध की प्रोसेसिंग द्वारा विभिन्न उत्पादों के निर्माण, उनके विभिन्न बाजारों तक परिवहन, वितरण आदि की सारी व्यवस्था संभालते हैं।
पहली जॉब में ही इस तरह बना सकते हैं अपनी खास जगह
प्रमुख संस्थान: