• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रोफेशनल्‍स को मिलेगा एनर्जी मैनेजमेंट में आगे बढ़ने का अवसर

अगर ऊर्जा के प्रबंधन और इस क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसमें अवसरों की कमी नहीं है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 25 May 2016 04:39:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 May 2016 05:03:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
प्रोफेशनल्‍स को मिलेगा एनर्जी मैनेजमेंट में आगे बढ़ने का अवसर

ऊर्जा संकट आज पूरे विश्व की समस्या है। परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता के दुष्परिणाम बेमौसम बारिश, बाढ़, प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्याओं के रूप में हमारे सामने हैं। ऐसे में बीते कुछ वर्षों में क्लीन एनर्जी का महत्व काफी बढ़ा है। भारत भी ऊर्जा की अपनी भारी-भरकम जरूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोतों यानी वैकल्पिक ऊर्जा, जैसे सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, बायो एनर्जी या हाइड्रो एनर्जी पर ज्यादा फोकस कर रहा है। विभिन्न ऊर्जा स्रोतों के कुशल इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है, जिसमें एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग डिजाइन, रिस्क असेसमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, मैनेजरियल स्किल्स जैसी कोशिशें शामिल हैं।

यही कारण है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एनर्जी मैनेजमेंट के ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। देश में अभी तक सौर तथा पवन ऊर्जा क्षेत्र में करीब 70 हजार लोगों को फुल-टाइम जॉब मिल चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2022 तक उत्पादन क्षमता लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश में करीब 1,83,500 फुल-टाइम नौकरियों के अवसर और पैदा होंगे।


क्या है एनर्जी मैनेजमेंट ?

एनर्जी मैनेजमेंट का महत्व आजकल सभी प्रतिष्ठानों में है। यह एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ऑपरेशन, फाइनेंस, मार्केटिंग तथा स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट जैसे मैनेजेरियल वर्क एरिया शामिल हैं। ऐसे ट्रेंड प्रोफेशनल आम तौर पर एनर्जी कॉरपोरेशंस के मैनेजमेंट में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

तरक्की की संभावनाएं

क्लीन एनर्जी इंडस्ट्री भले ही अभी शुरूआती दौर में है लेकिन यहां युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर करियर की संभावनाएं मौजूद हैं। बीते 4 वर्षों में सौर ऊर्जा का बाजार सौ गुना से भी ज्यादा तेज गति से आगे बढ़ा है। सोलर पावर उत्पादन क्षमता, जो अभी 20 गीगावॉट्स है, उसे वर्ष 2022 तक बढ़ाकर 100 गीगावॉट्स तक करने का लक्ष्य है। सोलर सेक्टर में निवेश भी बीते तीन वर्षों के करीब 8 बिलियन डॉलर के मुकाबले वर्ष 2015 में 10.9

बिलियन डॉलर तक हुआ। पवन ऊर्जा उत्पादन में भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक देश बन चुका है। इस ऊर्जा ऊत्पादन को भी अगले 6 वर्षों में 60 गीगावॉट्स तक पहुंचाने का लक्ष्य है। ये दोनों नए सेक्टर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल हैं। ऐसे में आगे के वर्षों में देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ

एनर्जी मैनेजमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, सर्विसिंग, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी व सोशल एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

जॉब के अवसर

रिन्यूएबल एनर्जी एंड मैनेजमेंट सेक्टर से संबंध‍ित सभी सरकारी व निजी उद्योगों में करियर के तमाम विकल्प मौजूद हैं। एनर्जी मैनेजमेंट के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन के बाद युवा पावर डिस्ट्रिब्यूशन, ऑइल मार्केटिंग, पावर जनरेशन, ऑइल एक्सप्लोरिंग, पावर ट्रांसमिशन, एनर्जी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग/ फाइनेंसिंग, एनर्जी सेक्टर, कंसल्टिंग सर्विसेज, सरकारी एजेंसियों यानी सोलर एनर्जी सेंटर, विंड एनर्जी टेक्नोलॉजी सेंटर, हाइड्रो एनर्जी सेंटर, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के अलावा एनजीओ में करियर बना सकते हैं। रिसर्च में रुचि रखने वाले युवा इनोवेशन से जुड़ सकते हैं। बायोटेक्नोलॉजी की पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए बायोफ्यूल तथा बायो पॉलिमर्स के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। इंजीनियर्स इस सेक्टर में मशीन व उपकरणों के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

बैंक एग्‍जाम में इंग्लिश वोकैब्युलरी की तैयारी के 5 टिप्‍स

कोर्स व क्वॉलिफिकेशन

देश के कई विश्वविद्यालय अलग-अलग नामों से पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट या एनर्जी स्टडीज से जुड़े कोर्स ऑफर कर रहे हैं। इस तरह के कोर्स में बीटेक, बीई या एमएससी फिजिक्स के विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कई बिजनेस संस्थानों में एनर्जी मैनेजमेंट या पावर मैनेजमेंट जैसे एमबीए कोर्स भी ऑफर किए जा रहे हैं, जिन्हें ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है।

सैलरी कितनी?

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में डिप्लोमाधारी युवाओं को शुरूआत में ही 10 से 15 हजार रूपए की सैलरी आसानी से मिल जाती है। वहीं, हाई क्वॉलिफाइड टेक प्रोफेशनल्स को शुरू में 5 से 6 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज मिल सकता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।