
CBSE 10th Result 2020 Toppers List: 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अब 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की टॉपर्स लिस्ट घोषित नहीं की थी, ऐसे में 10वीं की टॉपर्स लिस्ट को लेकर बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। लेकिन 12वीं की तरह ही त्रिवेंद्रम रीजन ने 10वीं में भी पहला स्थान हासिल किया है। वहीं संस्थानों के मामले में केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा।
पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो पिछले वर्ष 10वीं में कुल 91.10% स्टूडेंट्स पास हुए थे। ये रिजल्ट वर्ष 2018 की तुलना में बेहतर रहा था। 2018 में 86.70% बच्चे पास हुए थे।
12वीं बोर्ड परीक्षा की तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी त्रिवेंद्रम रीजन पहले स्थान पर रहा है। त्रिवेंद्रम रीजन का परिणाण 99.28% रहा। जबकि चेन्नई 98.95% रिजल्ट के साथ दूसरे और बेंगलुरु 98.23% रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। गुवाहाटी 79.12% के साथ सबसे नीच रहा है। अजमेर रीजन 96.93% के साथ 5वें, भोपाल 92.86% के साथ 8वें स्थान पर रहा है।
.jpg)
केंद्रीय विद्यालय शीर्ष पर
इस साल के रिजल्ट में संस्थानों की बात करें तो केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 99.23% रहा। जबकि 98.66% के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय दूसरे और 93.67% रिजल्ट के साथ सेंट्रल टिबेटियन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन (CTSA) तीसरे स्थान पर रहा।
.jpg)
2019 में रही थी कांटे की टक्कर
वर्ष 2019 के 10वीं के रिजल्ट की खास बात ये रही कि इसमें बच्चों के बीच काफी कांटे की टक्कर देखी गई। पिछले साल के रिजल्ट में 13 विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इन 13 बच्चों में 6 छात्राएं हैं और 7 छात्र हैं। वहीं 25 छात्र-छात्राओं ने 500 में से 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कुल 59 छात्र-छात्राओं ने 500 में से 497 अंक अर्जित किए और तीसरा स्थान पाया था।
CBSE 10th Result 2020 Toppers List: पिछले साल की टॉपर्स लिस्ट इस प्रकार रही -
पहली रैंक - 500 में से 499 अंक हासिल करने वाले छात्र
सिद्धांत पेंगोरिया - नोएडा
दिव्यांश वाधवा - नोएडा
योगेश कुमार गुप्ता - जौनपुर
अंकुर मिश्रा - गाजियाबाद
वत्सल वार्षणेय - मेरठ
मान्या - बठिंडा
आर्यन झा - जामनगर
तरुण जैन - जयपुर
भावना एन. शिवदास - केरल
ईशा मदान - गाजियाबाद
दिवजोत कौर जग्गी - अंबाला
अपूर्वा जैन - गाजियाबाद
शिवानी लाठ - नोएडा
दूसरी रैंक - 500 में से 498 अंक हासिल करने वाले छात्र
काशवी जैन - अंबाला
अधीना एलसा रॉय - कालीकट
आयुषी पुष्कर - लखनऊ
मल्लिका मंडल - नोएडा
साक्षी सक्सेना - पलवल
तरुश राजावत - बिजनौर
रोहन बत्रा - अंबाला
दृष्टि गुप्ता - पंचकूला
पाखी वत्स - गाजियाबाद
निशिता सिंह - गाजियाबाद
प्रथम कुमार श्रीवास्तव - गाजियाबाद
गौरव सिंह - उत्तर प्रदेश
राधिका गुप्ता - नोएडा
शिविका दुदानी - दिल्ली
सलमान - केरल
मनन गुप्ता - गाजियाबाद
स्तुति दीक्षित - फरीदाबाद
अरिंदम सरमा - गुवाहाटी
यशस डी - चेन्नई
गार्गी गोयल - नोएडा
पुष्पा चौधरी - गाजियाबाद
जाह्ववी बिष्ट - गाजियाबाद
प्रियंका - अंबाला
सीरिंक्सा जेवियर -केरल
ईशा श्रीवास्तव - लखनऊ
तीसरी रैंक - 500 में से 497 अंक पाने वाले छात्र
अंकित साहा - हैदराबाद
आद्री दास - महाराष्ट्र
एलिजाबेथ जैकब - केरल
सुहानी जोशी - गाजियाबाद
शुभ अग्रवाल - मेरठ
गिरिजा एम. हेगड़े - चेन्नई
जगनूर कौर चांडी - उत्तराखंड
लोकेश जोशी - उत्तराखंड
गौरी सिंह - गाजियाबाद
आशिता सिंह पंवार - गाजियाबाद
अर्णव सिंह - दिल्ली
ऐश्वर्या हरिहरण अय्यर - बेंगलुरु
नलदला दिशा चौधरी - बेंगलुरु
पृथ्वी पी. शेनॉय - बेंगलुरु
गोकुल नायर ए. - केरल
राघव सिंघल - गाजियाबाद
आदित्य तोमर - गाजियाबाद
सिमरन सिन्हा - बल्लभगढ़
मदाला हर्षिनी - हैदराबाद
ऐषा ए. पाई - केरल
अनमोल गुप्ता - नोएडा
मल्लिका अजमानी - दिल्ली
पिया गुप्ता - गुरुग्राम
ऋषिका चौधरी - पंचकूला
वैष्णवी सिंह - लखनऊ
अरिजीत आलोक श्रीवास्तव - उत्तर प्रदेश
सयुदिती राउत - ओडिशा
नेहा जैन - दिल्ली
आस्था रघुवंशी - मध्य प्रदेश
मिहिका पराग देशपांडे - गुरुग्राम
केवी प्रणव - बेंगलुरु
आर्या जयंत दाऊ - नागपुर
अतुल विजय के. केरल
पूर्ति श्रीवास्तव - उत्तर प्रदेश
कुशाग्र रघुवंशी - नोएडा
मेहुल गर्ग - गाजियाबाद
इशिता अग्रवाल - गाजियाबाद
रिद्धिमा गुप्ता - गाजियाबाद
सुमैता लैसा - ओडिशा
कल्पना कुमारी - दिल्ली
आयुषी शाह - अजमेर
हितेश्वर शर्मा - पंचकूला
गढ़ा सुरेश - केरल
शगुन मित्तल - उत्तराखंड
शौर्य अग्रवाल - देहरादून
प्रगति सतपति - छत्तीसगढ़
सेजल सक्सेना - दिल्ली
दिशा - भिवानी हरियाणा
यति सुखानी - गुरुग्राम
अपूर्वा गुलाटी - सोनीपत
श्रीधर वशिष्ठ - चंडीगढ
बी. कवीय वार्षिणी -कोयंबटूर
दीपस्ना पांडा - मुंबई
धात्री कौशल मेहता - ठाणे
कौशल सिंह - उत्तर प्रदेश
नित्यम प्रतीक - नोएडा
कशीश मेहरोत्रा - गाजियाबाद
दीपांशु बिसरिया - मेरठ
खुशी रावत - दिल्ली
CBSE 10th Result 2020 Toppers List: टॉपर्स रीजन की लिस्ट
यहां बता दें कि पिछले साल 20वीं की परीक्षा में तिरुवनंतपुरम रीजन ने टॉप किया। इस रीजन में 99.85% बच्चे पास हुए। वहीं चेन्नई रीजन 99.00% के साथ दूसरे और अजमेर 95.89% रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दिल्ली रीजन 80.97% रिजल्ट के साथ 9वें स्थान पर रहा।
CBSE 10th Result 2020 Toppers List: संस्थानों का ऐसा रहा रिजल्ट
पिछले साल केंद्रीय विद्यालय और नवोदय का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। केवी के 99.47% बच्चे सफल रहे। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के 98.57% बच्चे और स्वायत्त संस्थानों के 94.15% छात्र पास हुए।