CBSE 10th Result 2022 Declared: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर चेक करें परिणाम
CBSE 10th Result 2022 Declared सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक चल रही थीं। उसके बाद, जांच में 45 दिन लग चुके हैं।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 22 Jul 2022 10:30:15 AM (IST)
Updated Date: Fri, 22 Jul 2022 02:08:51 PM (IST)

CBSE 10th Result 2022 Declared। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार सुबह ही 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10, 12 के परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आज दोनों ही कक्षाओं के परीक्षा परिणाम मिल जाएंगे। बीते कई दिनों से छात्र CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित नहीं होने के कारण छात्रों के कॉलेज में प्रवेश भी प्रभावित हो रहे थे।
इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
परीक्षार्थी रिजल्ट CBSE की वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले कहा था कि CBSE बोर्ड का परिणाम तय कार्यक्रम के अनुसार जारी किया जाएगा और इसमें कोई देरी नहीं है। मंत्री ने कहा था कि "CBSE के परिणाम में कोई देरी नहीं है। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक चल रही थीं। उसके बाद, जांच में 45 दिन लगते हैं।
CBSE कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम यहां चेक कर सकते हैं -
- सीबीएसई.gov.in
- results.cbse.nic.in
- आईवीआरएस प्रणाली
- एसएमएस सेवा
- डिजिलॉकर ऐप -- digilocker.gov.in
सीबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं
- 'सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉग-इन विवरण दर्ज करें
- इसे सबमिट करें और सीबीएसई परिणाम 2022 प्रदर्शित किया जाएगा
- भविष्य में उपयोग के लिए इसे जांचें और डाउनलोड करें।