
क्लैट एग्जाम 8 मई को है। अगर आप लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो क्लैट क्वॉलीफाई करना आपका सपना होगा। लेकिन सपने केवल देखने से ही पूरे नहीं होते। उसके लिए एक स्ट्रैटेजी के साथ चलना होता है। जानिए विस्टामाइंड के डायरेक्टर अभिषेक आनंद से कि कैसे इन दो दिनों में अपनी तैयारी को दें अंतिम रूप।
इंग्लिश :
इंग्लिश का नंबर 40 नंबर का होगा। इसमें ग्रामर के बेसिक रूल्स को रिवाइज करें। इडियम्स एंड फ्रेजेज पर विशेष ध्यान दें और फॉरेन वर्ड्स को समझ कर लर्न करें। कॉम्प्रिहेंशन पैसेज ज्यादा से ज्यादा सॉल्व करें। कॉम्प्रिहेंशन पैसेज को टाइम लिमिट में सॉल्व करने की कोशिश करें। यह सबसे महत्वपूर्ण है।
मैथमेटिक्स
मैथ्स का पेपर 20 नंबर का होगा। बेहतर परफॉर्म करने के लिए क्लैट के प्रीवियस सेट्स सॉल्व करें। प्रतिशत और नंबर सिस्टम चैप्टर्स का रिवीजन अच्छे से करें। इस दौरान शार्ट ट्रिक्स का रिवीजन जरूर कर लें।
लॉजिकल रीजनिंग
रीजनिंग का पेपर करीब 40 नंबर का होता है। रीजनिंग काफी स्कोरिंग हो सकती है, अगर आप इन चैप्टर्स पर कमांड कर लें। पजल, डायरेक्टन, ब्लड रिलेशन, बेसिक ऑफ क्रिटिकल रीजनिंग टॉपिक्स से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे जाते हैं। ध्यान रखें लॉजिकल रीजनिंग क्लैट में बहुत महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि इससे आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग एटीट्यूड की परख की जाती है। दूसरी बात यह पढ़ने और समझने से ज्यादा प्रैक्टिस की चीज है, इसलिए इन तीन दिनों में इसकी जितनी ज्यादा प्रैक्टिस कर सकें, उतना ही अच्छा ।
लीगल एप्िटट्यूड
50 अंकों के इस पेपर में लीगल नॉलेज से रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं। इस विषय को प्रेडिक्ट करना बहुत कठिन है। इसलिए एक स्ट्रैटिजी बनाकर इसके हर सेक्शन को अच्छे से समझें और टाइम लिमिट में पेपर्स को सॉल्व करने की कोशिश करें।
जनरल नॉलेज
जीके का पेपर 50 नंबर का होगा। इसमें जीएस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं। पिछले एक साल का जीएस यदि आपने पढ़ लिया है तो मान कर चलिए कि आपकी तैयारी यही दिशा में हैं।