• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाॅब रिजेक्‍शन से हैं निराश, तो इस तरह डील करें

हर किसी को कभी न कभी जॉब रिजेक्‍शन का सामना करना पड़ता है लेकिन महत्‍वपूर्ण यह है कि इससे कैसे डील किया जाए।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 09 Oct 2015 03:17:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2015 04:27:59 PM (IST)
जाॅब रिजेक्‍शन से हैं निराश, तो इस तरह डील करें

जब भी आप नाैकरी ढूंढने की तैयारी में जुटे होते हैं, हर कोई आपको सकारात्‍मक होने के लिए प्रोत्‍साहित करता है लेकिन कोई यह नहीं बताता है कि रिजेक्‍शन से कैसे डील किया जाए। नौकरी तलाशने की इस प्रक्रिया में रिेजेक्‍शन भी एक बड़ी वास्‍तविकता है। अाप रिजेक्‍शन को कैसे हैंडल करते हैं, इससे आपके जॉब सर्च पर सकारात्‍मक या नकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए जहां तक हो सकें आपको रचनात्‍मक तरीके से इस मुद्दे को डील करना चाहिए। आप इन तरीकों से जॉब रिजेक्‍शन को हैंडल करने की कोशिश कर सकते हैं:

फीडबैक :

अपनी निराशा को वास्‍तविक और व्‍यावहारिक प्रतिक्रिया के बीच न आने दें और कोशिश करें कि इससे आप यह सबक लें कि गलती कहां हुई हैं या कमी कहां है ताकि अगली बार आप इसे सही कर पाएं। रिजेक्‍शन के साथ डील करने का यह एक महत्‍वपूर्ण तरीका है। जो फीडबैक आपको मिला है उसे इम्प्लिमेंट करने पर आप अपना पर्सनल ब्रांड सुधार सकते हैं और भ‍विष्‍यम में अपनी सफलता की दर बढ़ा सकते हैं। आप बेहिचक कंस्‍ट्रक्‍टिव फीडबैक के लिए गुजारिश कर सकते हैं।


खुद से पूछिए- क्‍या आप ऐसी परिस्थितियों में खुद को हायर करेंगे? :

रिजेक्‍ट होने के बाद अपनी निराशा को हैंडल करने की यह एक अच्‍छी तकनीक है और यह आपको पास्‍ट की बजाए फ्यूचर पर फि‍र फोकस करने में मदद कर सकता है। इसलिए खुद को एम्‍प्‍लॉयर की जगह एक बार खुद को देखिए और खुद से पूछिए कि क्‍या इस भूमिका के लिए आप खुद को हायर करेंगे, यह जानते हुए कि आपकी योग्‍यता क्‍या है।

जॉब की चुनौतियों के लिए जरूरी स्किल्‍स और एक्‍सपीरियेंस को अपने से परखिए। आप कई बार पाएंगी कि आप दिल नहीं मानेगा, आपका दिमाग कंपनी के आपको हायर न करने के फैसले को सपोर्ट करेगा। इस तरह का रेशनलाइजेशन आपको निराशा से उबरने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आप इस जगह होते तो खुद को हायर करते तो यह मानिए कि यह कंपनी का नुकसान है कि वह आप जैसी प्रतिभा को नहीं पहचान पाए।

नजरिया बनाइए:

जॉब रिजेक्‍शन सामान्‍य है। यह सभी के साथ होता है और रिजेक्‍ट होना भी नौकरी पाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाना ही है। अपने पुराने जॉब रिजेक्‍शन को लेकर बार-बार मत साेचिए। अपना नजरिया सकारात्‍मक बनाइए और आगे बढ़ जाइए।

जॉब सर्च स्‍ट्रेटेजी बदलिए:

सफलता की दर बढ़ाने के लिए आपको कुछ सुधार के लिए बदलाव करने पड़ सकते हैं। अपनी सेलरी एक्‍सपेक्‍टेशन कम कीाजिए, कम्‍यूटिंग एरिया बढ़ाइए, अपने सीवी या कवर लेटर पर फ‍िर काम कीजिए, सोशल या प्रोफेशनल ग्रुप ज्‍वॉइन कीजिए, फ्रीलांस एरिया में भी कोशिश कीजिए।