
पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस)
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस, रांची ने अपने यहां पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कम से कम 55 प्रतिशत (एससी/ एसटी हेतु 50 प्रतिशत) अंकों के साथ किसी भी विषय में तीन या चार वर्ष की बैचलर्स डिग्री प्राप्त की हो। वैसे उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट
या कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया हो तथा जिनके पास कार्य अनुभव हो। वर्ष 2016- 17 में ग्रेजुएट डिग्री की फाइनल ईयर/ फाइनल सेमेस्टर परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2017
अधिक जानकारी: http://xiss.ac.in
एग्जीक्यूटिव पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट)
इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली ने अपने यहां एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह 15 माह का फुल-टाइम प्रोग्राम है। ऐसे उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री प्राप्त की हो। साथ
ही, इस शैक्षणिक क्वॉलिफिकेशन के बाद उन्हें कम से कम 5 वर्ष का फुल-टाइम कार्य अनुभव भी हो।
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2017
अधिक जानकारी: www.imi.edu
पीएचडी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, तिरुवनंतपुरम ने अपने यहां पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें प्रवेश के लिए मास्टर्स डिग्री के अलावा विषयवार (बायोलॉजिकल साइंसेज/
केमिकल साइंसेज/ मैथमेटिकल साइंसेज/ फिजिकल साइंसेज) अलग-अलग अर्हताएं निर्धारित हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2016
अधिक जानकारी: www.iisertvm.ac.in