यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नहीं करना है ऑफिस जॉब, तो घर बैठे कर सकते हैं लाखों की कमाई
ऑफिस जॉब से कतराने वालों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, ऑनलाइन जॉब्स कर घर बैठे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
By Edited By:
Publish Date: Fri, 29 Jan 2016 05:47:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Jan 2016 06:15:47 PM (IST)

इंटरनेट के जमाने में एक अच्छी बात यह हुई है कि लोग घर बैठे काम पा सकते हैं और अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ऑफिस जॉब से कतराने वालों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, वे ऑनलाइन जॉब्स कर घर से भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ऑनलाइन कमाई आपकी आमदनी बढ़ाने का एक शानदार जरिया है और इसलिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे आप लाखों कमा सकते हैं।
ऑनलाइन सेलिंग: आप ऑनलाइन सेलिंग के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो अपने प्रॉडक्ट को अमेजन, फ्लिपकार्ट, ईबे जैसी बड़ी शॉपिंग वेबसाइट्स पर बेचकर लाखों कमा रहे हैं। आपको सबसे पहले तय करना होगा कि कौन-सा प्रोडक्ट सेल करना चाहते हैं। इसके बाद इन साइट्स पर साइनअप करें और अपने प्रोडक्ट को बेचना शुरू कर दें। आपके ऑर्डर आपके मेल बॉक्स में आ जाएंगे और आपको इन्हें कुरियर कंपनी के माध्यम से डिलीवर करने होंगे।
यूट्यूब से भी कमाएं : अभी तक भले ही आपने यूट्यूब का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए किया है तो अब जरा इसका दूसरा पहलू देख लें। आप यूट्यूब के माध्यम से अच्छा खास पैसा भी कमा सकते हैं। इसके लिए आपको इसके लिए यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर यूनिक वीडियो अपलोड करनी होंगी। इसके बाद गूगल एडसेंस का अप्रूवल लेकर अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
माइक्रो जॉब्सः माइक्रो जॉब्स का सीधा सा मतलब छोटे-छोटे टास्क पूरा करने से है। छोटे-छोटे काम पूरा करने में आपको कुछ ही सेकंड्स लगेंगे लेकिन अच्छी कमाई भी होगी। mTurk, MicroWorkers जैसी कुछ वेबसाइट्स हैं जहां जाकर आप एक टास्क पूरा करके कमाई कर सकते हैं।
ब्लॉगिंग : यह एक शानदार जॉब है। अगर आपको लिखने का शौक है तो ब्लॉगर के तौर पर आप घर बैठे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आप एक पेड ब्लॉग भी बना सकते हैं। अगर आपका अपना ब्लॉग है तो आप अपने ब्लॉग पर कई प्रोडक्ट्स का प्रचार कर सकते हैं। कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए पैसा देती है।
फोटो सेलिंग: ऐसी कई वेबसाइट्स है जो फोटो का कलेक्शन रखती है। इसमें योगदान देकर आप ऑनलाइन अच्छी कमाई कर सकते हैं। www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www.istockphoto.com आपके फोटोज के लिए पैसा देती है। आपको इनका सदस्य बन अपनी खींची तस्वीरे इसमें अपलोड करनी होती है।