
संस्कृति प्रतिष्ठान ने संस्कृति कलाकृति फैलोशिप के अंतर्गत परफॉर्मिंग आर्ट्स के विद्यार्थियों से आवेदन बुलवाए हैं। यह स्कॉलरशिप चयनित परफॉर्मिंग आर्टिस्ट्स को अपनी कला को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है। अगर आप भी एक परफॉर्मिंग आर्टिस्ट हैं, तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है फैलोशिप में ?
- अपनी कला को और निखारने के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त कलाकार को किसी वरिष्ठ गुरु से गाइडेंस लेनी होगी। - आर्टिस्ट्स को कुल दस महीने की फैलोशिप दी जाएगी, जिसमें उन्हें 50 हजार रुपए की ग्रांट दो किस्तों में दी जाएगी।
हार्डवर्क के साथ स्मार्टनेस जरूरी, इस वीडियो में देखिए
- यह स्कॉलरशिप सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है।
- उम्मीदवार की आयु 25-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास इंडियन क्लासिकल डांस में कम से कम 10 साल की ट्रेनिंग होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त फोरम्स पर 2-3 सोलो परफॉर्मेंसेस दी हों।
- उम्मीदवार को संस्कृति प्रतिष्ठान के साथ एग्रीमेंट करना होगा कि इस दौरान वह कोई और फैलोशिप या प्रोजेक्ट साइन नहीं करेगा/ करेगी।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदक को अपने सीवी की दो प्रतियों के साथ अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए 500 शब्दों का एक लेटर पोस्ट करना होगा।
- आवेदक ईमेल के जरिए भी अपना आवेदन भेज सकते हैं।
- एप्लिकेशन या ईमेल 'संस्कृति- कलाकृति फैलोशिप" के टाइटिल से भेजने होंगे।
अंतिम तिथि: अगले वर्ष के लिए आवेदन साल भर में कभी भी किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी: http:// sanskritifoundation.org/ Kalakriti-Fellowship.htm