यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वर्कप्लेस पर कभी न करें ये 5 गलतियां
आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियां जिसे वर्कप्लेस पर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
By Edited By:
Publish Date: Wed, 27 Jan 2016 05:40:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Jan 2016 05:47:57 PM (IST)

आपका करियर केवल इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि आप आपने क्षेत्र के कितने बड़े विशेषज्ञ हैं। आपका अपने वर्कप्लेस पर काम करने का तरीका, व्यवहार, सोच, सक्रियता आदि भी महत्वपूर्ण है। आपकी छवि कैसी है, यह भी मायने रखती है। कई बार जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती है कि इसका खामियाजा आपकी छवि को उठाना पड़ा है। इन गलतियों की वजह से आपको वह चीजें नहीं मिल पाती जिसके आप हकदार है। आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियां जिसे वर्कप्लेस पर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है:
- गलती न स्वीकारना : सबसे बड़ी गलती जो लोग अकसर वर्कप्लेस पर करते हैं वह है गलतियां करने पर स्वीकारना नहीं। इसकी बजाए दूसरों के मत्थे मंड देना। अगर आपमें यह दुर्गुण हैं तो आप ही इसे अपने से दूर कर दीजिए। अगर आपको आपकी कोई भी गलती स्वीकारने में हिचक महसूस हो रही है तो यह बात पक्की है कि इसकी सजा के रूप में आपको ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है।
समय की कीमत नहीं : अगर आप समय की कीमत नहीं करते हैं और रोजाना लेट ऑफिस पहुंचते हैं तो यकीन मानिए यह आपकी छवि को बिगाड़ ही रहा है। भले ही आप कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन समय की पाबंदी आपमें नहीं हैं तो कहीं न कहीं इसका नुकसान आपको करियर में उठाना पड़ेगा।
आक्रामक तो नहीं : अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आ जाता है या आप आक्रामक हो जाते हैं तो यह मानकर चलिए कि यह आपकी इमेज के लिए अच्छा नहीं है। काम में एग्रेसिव होना अलग बात है और इस तरह व्यवहार में एग्रेसिव होना एकदम उलट और गलत है। अपनी बात मनवाने या आपके आइडिया के खारिज होने पर लाल-पीले होने से कुछ नहीं होगा। इससे आप कंपनी की नजर में अतिसंवेदनशील साबित होंगे।
बहानेबाजी भी : अब आप बच्चे नहीं है कि काम में आनकानी या बहानेबाजी करें। काम की गंभीरता आपको समझना होगी और बहाने बनाने छोड़ने होंगे। आप अगर कोई काम नहीं करना चाहते हैं तो बहाने बनाने की बजाए स्पष्ट कारण बताएं। यही नहीं ऑफिस नहीं आना हो तो बहाने बनाकर छुट्टी लेते हैं तो आप मानकर चलिए इससे विश्वसनीयता ही खत्म होगी।
काम के समय मनोरंजन : आपको लंच टाइम या फन टाइम ऑफिस में मिलता होगा जब आप अपने कुछ पर्सनल टॉक या काम कर सकते हैं लेकिन आप काम के समय निजी कामों को लेकर बैठ जाएंगे तो आप प्रोफेशनल नहीं कहलाएंगे।