
Sarkari Naukri एजेंसी, नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना संजो रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। सरकार ने हाल ही में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें आपको हर माह 6 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी, यानी आपका सालाना पैकेज 72 लाख रुपये तक होगा।
अगर आप भी यह नौकरी पाना चाहते हैं तो आप नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर इस नौकरी से जुड़ी तमाम जानकारी देख सकते हैं और यहां से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
इसके अलावा भी NHAI ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

NHAI द्वारा कुल 38 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता है। इसके डिटेल्ड नोटिफिकेशन से इसकी जानकारी निकाली जा सकती है।

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग पद के लिहाज से अलग-अलग सैलेरी दी जाएगी।ब पर्यावरण/वन स्पेशलिस्ट/लैंड एक्वीसेशन एक्सपर्ट/ जियोटेक्निकल एक्सपर्ट को प्रतिमाह 2.30 लाख रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं, रोड सेफ्टी एक्सपर्ट/ट्रैफिक एक्सपर्ट को 4.50 लाख रुपये, सीनियर हाईवे एक्सपर्ट/ब्रिज एक्सपर्ट/ टनल एक्सपर्ट को 5.50 लाख रुपये सैलरी मिलेगी। प्रिंसिपल डीपीआर एक्सपर्ट को प्रतिमाह 6 लाख रुपये मिलेंगे।