शहर चुनें close
आपके शहर की खबरें आपके करीब
blinkLive Blog

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 : कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से करें चेक

Kushagra ValuskarUpdated Date:   | Thu, 25 May 2023 04:50 PM (IST)Published Date: | Thu, 25 May 2023 07:46 AM (IST)

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

HIGHLIGHTS

  1. MP 10th, 12th Result 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी
  2. MP 10th, 12th Result 2023: नतीजे देखने के लिए छात्रों को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी।
  3. MP 10th, 12th Result 2023: आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस पर नतीजे चेक कर सकेंगे

MP Board 2023 Class 10th 12th Result Today on mpresults.nic.in Live News Updates:मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर आया है। 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा।

t:

LIVE MP HSC Result | MP Board 10th, 12th Result 2023

25 May 2023
  • 01:12 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: कृषि समूह में अनुज ठाकुर ने किया टॉप

     कृषि समूह में होशंगाबाद के अनुज ठाकुर ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर मुरैना की श्रद्धा कुमार और तीसरे स्थान पर सतना के सत्यम साहू रहे।

  • 01:09 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: वाणिज्य संकाय के टॉपर्स

    वाणिज्य समूह में खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे।

  • 12:58 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: विज्ञान संकाय में किसने किया टॉप?

     विज्ञान गणित समूह में होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरी रैंक पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल ने हासिल किया। 

     

  • 12:56 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: कक्षा 12वीं के टॉपर्स

    कक्षा 12वीं कला संकाय से छिंदवाड़ा की मौली नेमा पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार, समिका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या जिरया रही हैं।

  • 12:48 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: 10वीं में मृदुल पाल ने किया टॉप

    इंदौर के रहने वाली मृदुल पाल ने 10वीं में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।

     

  • 12:47 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: 10वी और 12वीं रिजल्ट घोषित

     एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नतीजे चेक कर सकते हैं।

     

  • 12:35 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

     मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के नतीजे कुछ देर में जारी होने वाले हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट को घोषित करने के लिए बोर्ड ऑफिस पहुंच गए हैं।

     

  • 12:27 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: रिजल्ट देखने के लिए ये हैं डायरेक्ट लिंक

     छात्र अपना रिजल्ट https://mpresult.nic.in या https://mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

     

  • 12:21 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: एसएमएस से रिजल्ट कैसे चेक करें?

     छात्र एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर लिखकर 56263 पर एसएमएस करना होगा।

     

  • 12:14 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

     एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। छात्रों से अनुरोध है कि रोल नंबर अपने पास रखें। 

  • 12:13 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: मार्च से अप्रैल तक चली थी परीक्षाएं

    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के एग्जाम 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक चली थी। 

     

  • 12:07 PM

    MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: पिछले साल 72.72 प्रतिशत रहा था रिजल्ट

     पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 63,4350 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 62,9381 ने एग्जाम दिया था और 45,7066 परीक्षा में पास हुए थे। पिछले साल ओवरऑल परिणाम 72.72 प्रतिशत था। 

  • 11:52 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

     यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉपर- तनु चौहान

    यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरी टॉपर- हिमानी

    यूके बोर्ड कक्षा 12वीं तीसरा टॉपर- राज मिश्ना

     

  • 11:47 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: अगले साल कब जारी होगा रिजल्ट

     शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगले साल बोर्ड का रिजल्ट 30 अप्रैल से पहले घोषित किया जाएगा। विभागीय अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। 

     

  • 11:43 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: इंटरमीडिएट में तनु चौहान ने किया टॉप

     इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

     

  • 11:35 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: सुशांत चंद्रवंशी ने किया टॉप

     उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में टिहरी गढ़वाल के कंडी सौड़ बीएचएसवीएम स्कूल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है। 

  • 11:24 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: रिजल्ट देखने के लिए ये हैं डायरेक्ट लिंक

     लिंक 1

    लिंक 2

  • 11:21 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना जरूरी

    अगर छात्र दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक लाते हैं, तो फेल माने जाएंगे। ऐसे स्टूडेंट्स को प्नोन्नत नहीं किया जाएगा।

  • 11:17 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: वेबसाइट कर लें ओपन

     छात्रों को सूचित किया जाता है कि आधिकारिक वेबसाइट ओपन करके रखें। बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। थोड़ी देर में लिंक एक्टिव हो जाएगी। 

  • 11:15 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: सिक्योरिटी कैप्चा कोड से देख सकेंगे परिणाम

     रोल नंबर और सिक्योरिटी कैप्चा कोड की मदद से छात्र रिजल्ट देख सकेंगे। 

  • 11:06 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: जारी हुआ रिजल्ट

    उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। संस्कृत मंत्री धन सिंह रावत ने परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। 1579 छात्रों ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसमें से इंटरमीडिएट में 87,38 प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.58 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

     

  • 11:01 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: प्रेस कांफ्रेंस शुरू

     बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर दी है। कुछ देर में परिणाम जारी हो जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

     

  • 10:59 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

     बोर्ड की ओर मूल्यांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। मूल्यांकन कार्य को 29 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। राज्य में करीब 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने जांचा। 

     

  • 10:55 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने में महज कुछ मिनट बाकी है। प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है। 

     

  • 10:38 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: पिछले साल 10वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स

     1. मुकुल सिल्सवाल एसआइसी थौलधार टिहरी गढ़वाल 99.00%

    2. आयुष अवस्थी एसजीएसएसएस बह्मखाल उत्तरकाशी 98.60%

    2. आयुष जुयाल एसआइसी थौलधार टिहरी गढ़वाल 98.60%

    3. रबीना कोरंगा वीवीएमआइसी मंडलसेरा बागेश्वर 98.40%

  • 10:36 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: पिछले इन छात्रों ने 12वीं में किया था टॉप

     1. दिया राजपूत एसवीएमआइसी मायापुर हरिद्वार 97.00%

    2. अंशुल बहुगुणा एसपीवीएमआइसी गोपेश्वर चमोली 96.80%

    3. सुमित सिंह मेहता वीवीएमआइसी मंडलसेरा बागेश्वर 96.60%

  • 09:58 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

     उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पिछले साल कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट 6 जून को शाम 4 बजे जारी किए गए थे। बीते वर्ष दोनों कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी थी।

  • 09:12 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: उत्तराखंड 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द

     उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। 

  • 09:08 AM

    GSEB Result 2023 Live: 64.62 प्रतिशत बच्चे हुए पास

    गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं। कुल 64.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 

  • 09:04 AM

    GSEB Result 2023 Live: सूरत बना सर्वश्रेष्ठ जिला

     लगातार दूसरे साल सूरत में सभी जिलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक रहा है। यहां का पास प्रतिशत 76.45 रहा। 

  • 09:00 AM

    GSEB Result 2023 Live: वॉट्सऐप पर देखें गुजरात बोर्ड का रिजल्ट

     गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वॉट्सऐप के माध्यम से देखे जा सकते हैं। रिजल्ट देखने क लिए छात्रों को अपनो रोल नंबर 6357300971 पर वॉट्सऐप करना होगा। 

     

  • 08:12 AM

    GSEB Result 2023 Live: 14 से 28 मार्च के बीच हुई थी परीक्षाएं

     गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाएं 14 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। 9.56 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 

     

  • 08:10 AM

    GSEB Result 2023 Live: तय समय से पहले आया रिजल्ट

     गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र gseb.org से नतीजे देख सकते हैं। 

     

  • 07:55 AM

    UBSE Result 2023 10th 12th Live: ऐसे करें चेक

     उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और विवरण भरें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

     

  • 07:50 AM

    GSEB Result 2023 Live: कहां चेक करें रिजल्ट

     - छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    - छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम दर्ज करना होगा।

    - रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

बड़ी खबरें
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK
MP Results
Chote Munafe
IPL 2023
Gujarat News
Science of Dreams: सपने में दिखाई दें ये चीजें तो समझिए भाग्यशाली हैं आप, होगा धन लाभ
youtube