• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana10th Result 2021 DECLARED: हरियाणा 10वीं का रिजल्ट जारी, कोई छात्र फेल नहीं, लेकिन पहली बार हुआ ऐसा

bseh.org.in BSEH HBSE Haryana Board 10th Result 2021 DECLARED: इसके साथ ही 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इंतराज खत्म हो गया।आधिकारिक वेबसाइट bseh.or...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 10 Jun 2021 10:50:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Jun 2021 03:56:14 PM (IST)
Haryana10th Result 2021 DECLARED: हरियाणा 10वीं का रिजल्ट जारी, कोई छात्र फेल नहीं, लेकिन पहली बार हुआ ऐसा

bseh.org.in BSEH HBSE Haryana Board 10th Result 2021 DECLARED: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आंतरिक मूल्याकंन के आधार पर जारी रिजल्ट में कोई छात्र फेल नहीं हुआ है। हालांकि ओपन और प्राइवेट विद्यार्थियों को परिणाम अभी रोक दिया गया है। इसके अलावा उन बच्चों का परिणाम भी रोक लिया गया है, जिनके इंटरनल असेसमेंट के नंबर बोर्ड को नहीं मिले थे। इसके साथ ही 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इंतराज खत्म हो गया।आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने परिमाण ऑनलाइन जारी किया। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है कि टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की गई है।

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि स्‍कूलों द्वारा बोर्ड को भेजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्‍यांकन और प्रयोगिक परीक्षाओं के अंकों को आधार बनाकर छात्रों को अंक दिए गए हैं। बता दें, कोरोना महामारी के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा अप्रैल 2021 में होना थी। दसवीं के साथ ही 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयार कर ली गई है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3,18,373 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1,74,956 पुरुष छात्र हैं और 1,43,417 छात्राएं हैं। छात्र लाइव अपडेट, पास प्रतिशत, परिणाम की जांच के लिए सीधा लिंक और अधिक जानकारी के लिए इस स्थान की जांच कर सकते हैं।


HBSE, Haryana Board 10th Result 2021: latest updates

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह के अनुसार, नियमित 3,18,373 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। इनमें 1,74,956 छात्र एवं 1,43,417 छात्राएं हैं। पूर्ण विषय स्वयंपाठी व कंपार्टमेंट के 11,628 विद्यार्थी हैं।

Steps to check the Haryana Board class 10 Results 2021

चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाएं

चरण 2: यहां 'हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: परिणाम लिंक में हरियाणा बोर्ड हॉल टिकट रोल नंबर दर्ज करें

चरण 4: आगे के संदर्भ के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2021 डाउनलोड करें।

हरियाणा बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक अंकों के आधार पर घोषित कर रहा है। हरियाणा बोर्ड के तहत कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद पहली बार कक्षा 10 के परिणाम में कोई टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा।