
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब कुछ इतना तेज है कि कई बार आपको ढेर सारी चीजें याद रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार आप लोगों के नाम भूल जाते हैं, चीजों को कहीं रख देते हैं लेकिन बाद में याद नहीं आती। पढ़ाई मन लगाकर करते हैं लेकिन बाद में पढ़ा हुआ याद नहीं रहता। ऐसी कई समस्याएं आज आम हो गई है। आज छात्रों को कई सारी प्रतियोगी परीक्षाएं भी देनी होती है, लेकिन अगर ऐसे में मेमोरी साथ नहीं देंगी तो कहीं न कहीं आप पिछड़ जाएंगे। तो आइए जानते है मेमोरी बढ़ाने के 7 आसान लेकिन असरदार टिप्स :
1. नींद हमारे लिए बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छी नींद नहीं लेंगे तो आपकी मेमोरी पर इसका असर पड़ेगा। इसलिए माइंड को शार्प रखने के लिए पर्याप्त नींद लें।
2. जिस तरह हमें शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए व्यायाम की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह दिमाग को सक्रिय रखने के लिए दिमागी तौर पर व्यायाम करने की भी आवश्यता है। क्रॉसवर्ड, पजल्स, वीडियो गेम जैसी एक्टिविटी मेमोरी को शार्प करती है। साथ ही एकाग्रता भी बढ़ाती है।
3. माइंड एक्सरसाइज के अलावा आपको दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन का भी सहारा लेना होता है। इससे भी मेमोरी बढ़ती है।
4. आपके खानपान का असर आपकी मेमोरी पर सीधे पड़ता है। इसलिए हेल्दी फूड खाएं। हरी सब्जियां, बादाम अखरोट आदि मेमोरी पॉवर बढ़ाने में मदद करते हैं।
5. अगर आपके साथ भी यही समस्या है कि आप नाम और नंबर्स जल्दी भूल जाते हैं, याद नहीं रख पाते तो आपको याद करने के तरीके बदलने होंगे। आपको इसके लिए किसी तरह के विजुअल या स्टोरी जोड़ने से आसानी से याद हो जाते हैं।
6. नयापन बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा ऐसी चीजें करें जो नई हो और आपने पहले कभी नहीं की हो। कुछ नया सीखते रहने से दिमाग सक्रिय रहता है और मेमोरी भी अच्छी बनी रहती है।
7. अगर आप ऑर्गनाइज्ड रहेंगे तो मेमोरी लॉस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपनी चीजें व्यवस्थित रखेंगे तो उन्हें भूलने की संभावना कम होगी।