ग्रुप डिस्कशन का लक्ष्य
- बी-स्कूल को इससे यह जानने में मदद मिलती है कि आप प्रवेश देने योग्य हैं या नहीं।
- इससे यह जानने में मदद मिलती है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं।
- आपके लिए खुद के बारे में और विभिन्न विषयों के बारे में बात करना ज्यादा सहज हो जाता है।
- इससे यह पता चलता है कि आप कितना त्वरित सोच पाते हैं और कितने हाजिरजवाब हैं।
- इसके माध्यम से आपका ज्ञान परखा जाता है।
प्रक्रिया ग्रुप डिस्कशन की
- आप 7 से 12 प्रतिभागियों के साथ एक कमरे में बैठेंगे।
- ग्रुप डिस्कशन के लिए एक मॉडरेटर होगा। यह फिजिकल भी हो सकता है
- फिर डिजिटल भी।
- मॉडरेटर द्वारा एक विषय दिया जाएगा, जिस पर आपको बोलना है।
- इस विषय पर सोचने के लिए आपको कुछेक मिनिट का समय दिया जाएगा।
- विषय पर चर्चा करने के लिए एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी।
- डिस्कशन की समाप्ति से कुछ पहले मॉडरेटर आपको समय समाप्ति का संकेत दे सकता है या फिर वह सीधे ही 'स्टॉप" कह सकता है। इसके साथ ही ग्रुप डिस्कशन समाप्त हो जाएगा।
स्कोर करने के लिए क्या करें?
- अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स का बेहतरीन प्रदर्शन करें।
- ग्रुप डिस्कशन में आपका कोई 'एक्स-फैक्टर" उभरकर आना चाहिए।
- अपने विचार 'पॉलिटिकली करेक्ट" तरीके से सामने रखें। राजनीतिक या धार्मिक या फिर सामाजिक तौर पर आपत्तिजनक कोई बात न कहें।
- किसी पर कटाक्ष न करें और न ही किसी को अपमानित करें।
- समूह के सामने अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव से घबराएं नहीं।
- ग्रुप डिस्कशन में बड़बोलेपन या 'एक्स्ट्रोवर्ट" होने से ही सफलता नहीं मिलती, बल्कि यहां ईमानदारी से अपनी बात सामने रखना ज्यादा जरूरी होता है।
कैसे करें तैयारी?
- खुद को समसामयिक घटनाक्रम से अवगत रखें।
- अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से सामने रखने की आदत डालें।
- ऐसे मित्रों के साथ मॉक डिस्कशन करें, जो ईमानदारी से अपनी बात रखते हों।
- विभिन्न विषयों पर चर्चा करें, जैसे कि सिनेमा, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम आदि।
- ऐसे लोगों के साथ भी डिस्कशन करें, जो आपसे असहमत हैं। यह सीखें कि जिनसे असहमति है, उन्हें ठेस पहुंचाए बिना कैसे आप अपनी बात सामने रख सकते हैं।
- अच्छे दैनिक अखबार नियमित रूप से पढ़ें।
- सूचनात्मक और प्रतिष्ठित ब्लॉग्स पढ़ें।
- यदि आपके पास समय है, तो अच्छी किताबें पढ़कर अपनी वोकैब्युलरी बढ़ा सकते हैं।
- अपने स्मार्टफोन में आप ऐसे ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं, जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएं।
क्या है ग्रुप डिस्कशन में चयन का आधार?
- या तो आपने अपने ग्रुप में वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन किया या न आपने कुछ प्रासंगिक और अनूठे पॉइंट्स उठाए, भले ही आप उन्हें बहुत अच्छे ढंग से सामने नहीं रख सके।
- कुल मिलाकर आपका चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि आप क्या बोले और कैसे बोले।