
जब एक ही इंटरव्यूअर के सामने आपके पेट में तितलियां उड़ने लगती है तो ग्रुप या पैनल इंटरव्यू में पता नहीं क्या हाल हो। हालांकि पैनल इंटरव्यू का मकसद समय की बचत करना है। हाइरिंग प्रोसेस में जो-जो ऑथरिटीज आपसे मिलना चाहती है, एक साथ पैनल में बैठकर इंटरव्यू ले लेती है। इसलिए जब आप ग्रुप इंटरव्यू के लिए जाते तो याद रखें कि सामने बैठी टीम आपके बारे में जानने, परखने के लिए है, ना कि आपको असहज करने के लिए। इसलिए जब आप ग्रुप इंटरव्यूज का सामना करेंगे तो ये 5 टिप्स आपको इस प्रक्रिया को नियंत्रित करने में काम आएंगे।
हर इंटरव्यूअर पर अटैंशन
इंटरव्यू के पहले हर इंटरव्यूअर का नाम आपको पता होना चाहिए। वहीं जब आप खुद का परिचय दें तो सभी इंटरव्यूअर को समान रूप से देखें। यह चुप्पी तोड़ने का अच्छा जरिया है और इंटरव्यूअर से आपका कनेक्शन बनाने का अच्छा मौका। अगर कोई एक इंटरव्यूअर आपसे एक सवाल करता है तो उत्तर देते वक्त उसके साथ अन्य इंटरव्यूअर्स को भी देखें। ऐसा करने से आपकी कॉन्फिडेंट इमेज बनेगी और पूरे पैनल से एक रैपो बनेगा।
दोहराने में घबराएं नहीं
जब एक इंटरव्यूअर आपसे कोई सवाल पूछता है तो हो सकता है कि कोई और उससे संबंधित प्रश्न और करें या उसका स्पष्टीकरण मांगे या फिर दोहराने को कहे। कारण यही है कि हर किसी की अलग श्रवण क्षमता होती है। एक पैनल पार्टिसिपेंट को जो बात क्लीयर हो गई हो सकता है दूसरे को और स्पष्टीकरण चाहिए। यह बात याद रखें कि यह पैनल पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग एजेंडा से वहां बैठे है। कोई आपकी टेक्निकल स्किल्स परख रहा है तो, कोई एनालिटिकल स्किल्स। इसलिए अपना धैर्य न खोए। एक ही सवाल के जवाब को दोहराने या स्पष्टीकरण से घबराए नहीं।
पहचानें किसे ज्यादा इम्प्रेस करना हैं
अधिकांश पैनल इंटरव्यूज में देखने को मिलता है कि किसी पैनलिस्ट का आपकी तरफ झुकाव जल्दी हो जाएगा तो कोई अभी तक अपना माइंड प्रिपेयर नहीं कर पाया होगा। आपको यह समझना होगा कि इन पैनलिस्ट में से आपके अगेन्स्ट कौन नजर आ रहा है। जिसके रिजेक्ट करने के चांसेस ज्यादा लग रहे हो उसकी पहचान करने की क्षमता आपमें हाेना चाहिए। अधिकांश एम्प्लॉयर्स लीडर्स चाहते हैं इसलिए अगर कोई चैलेंज दें तो घबराने की बजाए प्रोफेशनली डील करें।
पहले से तैयारी
अगर आपको लगता है कि पैनल इंटरव्यू में किसी विशेष तरह के सवालों के जवाब देने में आपको हिचक होगी तो इसकी तैयारी पहले से कर ले। ताकि जब मौके पर आपके सामने वह सवाल आए तो आप बिना हिचकिचाहट सामना कर पाएं।
28 की उम्र तक मिल सकती है सरकारी नौकरी, DRDO में वैकेंसी
थैंक यू नोट
ग्रुप इंटरव्यू हो जाने के बाद सभी पैनलिस्ट को व्यक्तिगत रूप से शुक्रिया अदा करना न भूलें। साथ ही अगर आपके पास उनके बिजनेस कार्ड्स न हो तो मांग लें। इतना ही नहीं इंटरव्यू के तुरंत बाद आप थैंक यू नोट्स भेजें। इस तरह आप प्रोफेशनल कर्टसी के एक्स्ट्रा मार्क्स पा सकते हैं।