hpbose.org, HP Board Results 2020: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। HPBOSE के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने रिजल्ट की घोषणा की। इस वर्ष 68.11% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 60.79 प्रतिशत रहा था, इस लिहाज से इस साल परिणाम बेहतर रहा है। कांगड़ जिले की तनु तिलक राज ने 98.71% अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है। तनु ने 691 अंक स्कोर किए।
इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 1 लाख 4323 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें से 70571 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। इस लिहाज से पास का प्रतिशत 68.11% रहा। इसके अलावा 5617 परीक्षार्थियों को कम्पार्टमेंट घोषित किया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं।
तनु ने मारी बाजी
टॉपर्स की बात तो कांगड़ा जिले की तनु ने 691 अंक यानि 98.71% अंक स्कोर करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। तनु ईशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमलोटी कांगड़ा जिले की छात्रा हैं। वहीं हमीरपुर जिले के क्षितिज शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर, जिला हमीरपुर के छात्र क्षितिज को 690 अंक यानि 98.57% अंक मिले। तीसरे स्थान पर तीन छात्र संयुक्त रुप से रहे। ग्लोरी पब्लिक स्कूल जिला बिलासपुर के वंश गुप्ता, ईशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमलोटी कांगड़ा जिले की शगुन राणा और सरकारी हाई स्कूल पंतेहड़ा बिलासपु की अनिषा शर्मा संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों ने 689-689 (98.43%) अंक हासिल किए। बोर्ड द्वारा जारी की गई टॉपर्स लिस्ट इस प्रकार है -
hpbose.org, HP Board Results 2020: परीक्षा विवरण
hpbose.org, HP Board Results 2020: 2019 में ऐसा रहा था रिजल्ट
वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 60.79 प्रतिशत रहा था। एक लाख से अधिक छात्रों में से 67319 छात्र पास हुए थे। वहीं वर्ष 2018 में पास का प्रतिशत 62.83% और वर्ष 2017 में 67.67% रहा था। पिछले साल अथर्व ठाकुर ने 98.71% प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया था। जबकि पारस, ध्रुव शर्मा और रिधि शर्मा संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे थे। इन तीनों छात्रों के समान रुप से 98.57% अंक आए थे। वहीं कोमल जिंटा और साक्षी (98.43%) तीसरे स्थान पर रहे थे।
hpbose.org, HP Board Results 2020: ऐसे देखें परिणाम
हिमाचल प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थी सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। यहां होम पेज पर HP Board 10th Result 2020 की लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी व अन्य जानकारी फीड करना होगी। इसे सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा। यहां परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।