
भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए ग्रामर का अच्छा ज्ञान जरूरी है। ग्रामर का सही इस्तेमाल करना चुनौतीपूर्ण होता है। केवल उनके लिए नहीं, जो सेकंडरी लैंग्वेज के रूप में इंग्लिश सीख रहे हैं, बल्कि उनके लिए भी जिनकी पहली लैंग्वेज इंग्लिश है। टेक्नोलॉजी के विकास के चलते इसे सीखना अब और आसान हो गया है। ऐसे कई ऑनलाइन टूल्स, एप्लिकेशंस और वेबसाइट्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपनी ग्रामर स्किल को सुधार सकते हैं। जानते हैं इंग्लिश ग्रामर से जुड़ी कुछ वेबसाइट्स के बारे में।
शुरूआती लेवल
अगर आप ग्रामर बिल्कुल शुरूआती लेवल से सीखना चाहते हैं, तो ये साइट्स उपयोगी हो सकती हैं:
Grammar Gold
यहां पर ग्रामर सीखने के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज दी गई हैं। पूरी लर्निंग एक्टिविटीज को ग्रेड्स 1-5 में बांटा गया है। इसमें पार्ट्स ऑफ सेंटेंस, नाउंस, सेंटेंस प्रॉब्लम्स, प्रोग्रेसिव नाउंस, इरेगुलर वर्ब्स आदि को कवर किया गया है। इसके अलावा, यह साइट ऑडियो को भी सपोर्ट करती है। यानी जो भी टेक्स्ट साइट पर है, उसे आप सुन भी सकते हैं।
www.harcourtschool.com/menus/ preview/harcourt_language/goforgold. html
Bitesize
इंग्लिश ग्रामर सीखने वाले शुरूआती लेवल के विद्यार्थियों के लिए बीबीसी की बाइटसाइज केएस1 उपयोगी वेबसाइट है। यहां विद्यार्थी खेल-खेल में ग्रामर सीख सकते हैं। यहां कई तरह की फन एक्टिविटीज दी गई हैं, जिनमें हिस्सा लेकर आप ग्रामर के बारे में अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं। ग्रामर सेक्शन के अलावा, यहां विद्यार्थी मैथ्स और साइंस की भी प्रेक्टिस कर सकते हैं।
www.bbc.co.uk/bitesize/ks1/
Grammar Man Comic
अगर आपको कॉमिक्स पढ़ना पसंद है, तो आप ग्रामरमैन पढ़कर भी अपनी ग्रामर स्किल सुधार सकते हैं। इस वेबसाइट का प्रेजेंटेशन कॉमिक्स की तरह है। ग्रामर की प्रेक्टिस करने के दौरान आपको लगेगा कि आप कॉमिक्स ही पढ़ रहे हैं।
www.grammarmancomic.com
इंटरमीडिएट लेवल
अगर ग्रामर की बेसिक्स सही हैं, तो इंटरमीडिएट लेवल के लिए इन वेबसाइट्स की मदद ली जा सकती है:
The Grammarly Handbook
इस वेबसाइट पर भी ग्रामर से जुड़े टॉपिक्स को कवर किया गया है। इसे नेविगेट करना भी आसान है। लेसंस को उदाहरण के जरिए समझाया गया है। यहां आपको पंक्चुएशन, मैकेनिक्स, सेेंटेंस स्टाइल और सेंटेंस क्लैरिटी से जुड़ी चीजें मिल जाएंगीं। इसके अलावा, यहां पर आप अपनी राइटिंग स्किल को भी सुधार सकते हैं। बेसिक्स
ऑफ राइटिंग (कंपोजिशन), एकेडेमिक राइटिंग, ऑर्गनाइजेशन एंड डेवलपमेंट, रिवाइजिंग एंड एडिटिंग और रिसर्च एंड डॉक्युमेंटेशन के बारे में भी आप सीख सकते हैं। इसके अलावा यहां ग्रामर चेक के लिए टूल दिया गया है। इसका इस्तेमाल ग्रामर, प्रूफ रीडिंग और एडिटिंग के लिए भी किया जा सकता है।
www.grammarly.com
The English Club
यहां पर ग्रामर के बेसिक रूल्स को उदाहरण और क्विज के जरिए समझाने की कोशिश की गई है। साथ ही, ग्रामर के आसान इस्तेमाल और ग्रामर के नियमों को डायग्राम्स के जरिए बताया गया है। लेसंस क्विज फॉर्म में हैं, ताकि ग्रामर को आप आसानी से समझ सकें। शुरूआत में लेसंस को ध्यान से पढ़कर क्विज टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर इंग्लिश सीखने से संबंधित ऑडियो और वीडियोज भी दिए गए हैं।
www.englishclub.com
Grammar Bytes
इस वेबसाइट का कंटेंट काफी अच्छा है। यहां पर ग्रामर को सरल भाषा में बताया गया है ताकि आप लेसंस को आसानी से समझ सकें। यहां पर टर्म्स, एक्सरसाइज, मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स, टिप्स एंड रूल्स आदि दिए गए हैं। इसके अलावा यहां पर आप ग्रामर से जुड़े क्विज में भी हिस्सा ले सकते हैं। इससे ग्रामर को समझने में और आसानी होगी। यह वेबसाइट मल्टीमीडिया भी ऑफर करती है। इसके वीडियोज आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
www.chompchomp.com
2020 तक रिटेल सेक्टर में 20 लाख नौकरियां
एडवांस्ड लेवल
बेसिक और इंटरमीडिएट लेवल्स की ग्रामर सीखने के बाद आप एडवांस्ड लेवल्स के लिए इन साइट्स को आजमा सकते हैं:
Brainpop
ग्रामर के एडवांस्ड लेवल के लिए यह उपयोगी साइट है। यहां पर न केवल ग्रामर को कवर किया गया है, बल्कि आप प्रसिद्ध लेखकों (चार्ल्स डिकेंस, अगाथा क्रिस्टी, ऐन फ्रैंक आदि) की पुस्तकें भी पढ़ सकते हैं। यहां स्टडी एंड रीडिंग स्किल्स सेक्शन में कॉन्सेप्ट मैपिंग, क्रिटिकल रीजनिंग, डिक्शनरी, फैक्ट्स एंड ओपिनियन, पब्लिक स्पीकिंग, रीडिंग स्किल आदि के बारे में बताया गया है। इसका कंटेंट भी काफी दिलचस्प तरीके से डिजाइन किया गया है।
www.brainpop.com
Road to Grammar
एडवांस्ड ग्रामर सीखने के लिहाज से यह भी एक अच्छी साइट है। यहां पर आपको बहुत सारे इंटरैक्टिव क्विज मिलेंगे। इसके अलावा, यहां दिए गए लेसंस आपकी ग्रामर स्किल को सुधारने में मदद करेंगे।
www.roadtogrammar.com
- अमित निधि