Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां करने जा रही है। जिसके लिए आवेदन करने की कल (31 मार्च 2021) आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीजल रेलईजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला-147003 की आधिकारिक वेबसाइट www.dmw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 182 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन करने की आरंभ तिथि- 12 मार्च 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2021 शाम 5 बजे तक।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और न्यूनतम तकनीक योग्यता
ट्रेड
|
शैक्षणिक योग्यता
|
तकनीकी योग्यता
|
इलैक्ट्रीशियन
|
10+2 के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ 10वीं क्लास या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
|
केवल इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में आई.टी.आई पास
|
मैकेनिक (डीजल)
|
10+2 शिक्षा पद्धति के अंतर्गत 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ 10वीं पास
|
मैकेनिक (डीजल) ट्रेड में आई.टी.आई पास
|
मशिनिष्ट
|
10+2 के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ 10वीं क्लास या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण
|
मशिनिष्ट ट्रेड में आई.टी.आई
|
फिटर
|
10+2 के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ 10वीं क्लास या समकक्ष कक्षा पास
|
फिटर ट्रेड में आई.टी.आई पास
|
वैल्डर (गैस एंव इलैक्ट्रिक)
|
8वीं कक्षा पास
|
वैल्डर ट्रेड में आई.टी.आई
|
इलैक्ट्रीशियन, मैकेनिक,मशिनिष्ट और फिटर ट्रेड के लिए आयु सीमा 15 से 24 साल है। वैल्डर ट्रेड के लिए आयु सीमा 15 से 22 वर्ष है। सभी ट्रेडों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी को आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है।
आवेदन शुल्क
आवेदक को 100 रुपए+लागू सेवा प्रभार का भुगतान करना होगा। जिसका रिफंड नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
मैट्रिक कक्षा और आई.टी.आई दोनों परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों की औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.dmw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से निवेदन है कि ऑप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close