JEE Advanced 2021 result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस का रिजल्ट शुक्रवार, 15 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। IIT दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने शीर्ष रैंक हासिल की। उन्होंने 360 में से 348 अंक प्राप्त किए। आईआईटी दिल्ली जोन की काव्या चोपड़ा ने सीआरएल 98 के साथ महिला वर्ग में टॉप किया है। उन्हें 360 में से 286 अंक मिले।जेईई (एडवांस्ड) 2021 के पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 141699 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 41862 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने परिणाम और फाइनल आंसर की (final answer key) प्रकाशित की। उम्मीदवार अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) पहले ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर चुकी है। जिन लोगों ने जेईई एडवांस 2021 पास किया है, वे आईआईटी में बार्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने हेतु आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जेईई एडवांस 2021 एएटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा।
JEE Advanced result 2021: How to check
1. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
2. जेईई एडवांस 2021 रिजल्ट पर क्लिक करें
3. पंजीकरण संख्या व अन्य जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें
4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही परिणाम दिखाई देगा
5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
बता दें, इस साल JEE एडवांस 2021 का आयोजन 3 अक्टूबर, 2021 को दो पालियों में किया गया था। JEE एडवांस्ड का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान सहित संस्थानों में स्नातक (UG) प्रवेश के लिए किया जाता है।