• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main Exam 2023: जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, 24 जनवरी से शुरु होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

JEE Main Exam 2023: जनवरी सत्र की B.E/B.Tech की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 15 Dec 2022 09:44:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Dec 2022 09:44:12 PM (IST)
JEE Main Exam 2023: जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, 24 जनवरी से शुरु होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

JEE Main Exam 2023: जेईई मेन 2023 परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जनवरी सत्र के लिए 15 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी 2023 रात 9 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरु होगी। इस बार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। बता दें, जेईई मेन 2023 के पहले सत्र में, केवल सत्र 1 दिखाई देगा और उम्मीदवार इसका ऑप्शन चुन सकते हैं। अगले सत्र में, सत्र 2 दिखाई देगा। बता दें, अभी जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो बाद में खोली जाएगी। इसके बारे में तमाम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

परीक्षा का पैटर्न

जेईई मेन परीक्षा 2023 में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (B.E/B. Tech) आते हैं, जिसे क्लियर करनेके बाद छात्र NITs, IIITs, अन्य सेंट्रल फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (CFTI) में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। पेपर 2 बी आर्किटेक्चर और बी प्लानिंग में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं जो उम्मीदवार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें दूसरे सत्र में जेईई एडवांस्ड क्लियर करना होगा।


परीक्षा की तिथि और समय

जेईई मेन 2023 का आयोजन 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। जनवरी सत्र की B.E/B.Tech की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

naidunia_image