
मल्टीमीडिया डेस्क। अनुशासित और चुस्त जिन्दगी के लिए सेना की नौकरी से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप हैं 10वीं पास और आपमें है देशसेवा का जुनून तो आपके लिए नौकरी के अच्छे मौके हैं। बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने 10वीं पास के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
पदों का विवरण - सब इंस्पेक्टर (एसआई)।
कुल पद - 123।
आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता - मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी।
अंतिम तिथि - 4 जुलाई, 2017।
ऐसे करें आवेदन - इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी इस पते पर Government of India Ministry of Home Affairs Directorate General Border Security Force भेजें।
सैलरी - 40000 रुपए प्रति माह।
संबंधित वेबसाइट का पता - bsf.nic.in।