LIVE UPMSP UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी। छात्रों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम देखें। परीक्षा परिणाम प्रयागराज में स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्यालय से जारी किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई।
इंटर के टॉपर महोबा के शुभ छपरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के विद्यार्थी हैं। उन्हें 97. 80 फीसदी अंक मिले हैं।
10वीं का रिजल्ट कुल 89.78 फीसदी रहा है। सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। उनका पास प्रतिशत 98.33% है।
12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 75.52 है। महोबा के शुभ छपरा ने टॉप किया है
इस बार हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं आगे रहीं। वहीं, इंटर पहले सुभाष चंद्र, दूसरे-सौरभ गंगवार, अनामिका, तीसरे प्रियांशु, खुशी, सुप्रिया आगे रहीं।
हाई स्कूल में कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे द्वितीय स्थान पर रहे
इंटर में महोबा के शुभ छापरा टॉपर
UP Board 10th And 12th Results 2023: उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा फल का इंतजार समाप्त हो जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर देख पाएंगे।
UP Board Result 2023: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान किया जाएगा।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों का ऐलान चंद मिनट दूर है। 1.30 बजे से परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान किया जाएगा।
UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट यहां करें चेक।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बस कुछ ही देर में शुरू होगी।
यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है।
UP Board 10th, 12th Results 2023: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
UPMSP द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुसार, छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यदि कोई छात्र एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
UP Board 10th And 12th Results 2023: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का आज आएगा रिजल्ट
पिछले साल, कानपुर जिले के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2022 में टॉप किया था।
पिछले साल प्रयागराज से यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 18 जून को घोषित किया गया था। लड़कियों ने बाजी मारी थी। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25% रहा।
बोर्ड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब सबसे जल्दी परिणाम घोषित किया जा रहा है। इसके पहले 2019 में सबसे पहले 27 अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया था।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। तीन मार्च को हाईस्कूल और चार मार्च को इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई थी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था, जो कि तय समय से एक दिन पहले 31 मार्च को संपन्न हो गया था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी। दोनों परीक्षा के परिणाम मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। परिषद सभापति डा. महेंद्र देव एवं यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल संयुक्त रूप से परिणाम की घोषणा बोर्ड मुख्यालय में करेंगे।